• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 5 लाख रुपये की हार्ले डेव‍िडसन बाइक पर दूध बेचने निकला शख्‍स, देखें वीडियो

5 लाख रुपये की हार्ले डेव‍िडसन बाइक पर दूध बेचने निकला शख्‍स, देखें वीडियो

18 सेकंड के इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि लोगों में हार्ले डेविडसन की बाइक का कितना क्रेज है।

5 लाख रुपये की हार्ले डेव‍िडसन बाइक पर दूध बेचने निकला शख्‍स, देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर दूध की डिलिवरी करने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • इंटरनेट पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है
  • यह युवक हार्ले डेव‍िडसन बाइक पर सवार होकर दूध की डिलिवरी करने जा रहा है
  • लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं
विज्ञापन
दूध और अखबार दो ऐसी चीजें हैं, जिनकी डिलिवरी सुबह होते ही हो जाती है। दोनों चीजों की डिलिवरी में एक बात कॉमन है। दूधवाला और अखबार वाला अमूमन साइकल पर सवार होकर डिलिवरी देने के लिए घर-घर पहुंचते हैं। बीते कुछ साल में दूधवाले अडवांस हुए हैं। कई दूधवालों ने साइकल छोड़ मोटरसाइकल अपना ली है। हालांकि हमने जो वीडियो देखा, वह और चौंकाने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक दूधवाले को हार्ले डेविडसन बाइक पर दूध की डिलिवरी करने जाते हुए देखा जा सकता है।   

रिपोर्टों के अनुसार, हार्ले डेविडसन दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने साल 2020 में ऐलान किया था कि वह इंडियन मार्केट से बाहर हो जाएगी। तब हीरो मोटोकॉर्प आगे आई और हार्ले डेव‍िडसन की सेल्‍स और सर्विसेज का जिम्‍मा अपने हाथ में लिया। ऐसे में एक दूधवाले का हार्ले डेव‍िडसन में सवार होना यह बताता है कि भारत में इस बाइक को पसंद करने वालों की एक लंबी फेहरिस्‍त है।   
 

जो वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, उसे ट्विटर पर @Johny_mera_name यूजर ने शेयर किया है। 18 सेकंड के इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि लोगों में  हार्ले डेविडसन की बाइक का कितना क्रेज है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार होकर दूध की डिलिवरी करने जा रहा है। बाइक पर पीछे की तरफ दूध के 2 बड़े बर्तन लटकाए गए हैं। बैकग्राउंड में म्‍यूजिक चल रहा है, जोकि एक रैप है।  

रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में दिख रहा दूधवाला जिस हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार है, वह ‘स्ट्रीट 750' मॉडल है। यह भारत में सबसे पॉपुलर हार्ले डेविडसन मोटरसाइकलों में से एक थी। हालांकि कोई इस बाइक पर सवार होकर दूध की डिलिवरी करेगा, ऐसा सोचा नहीं था। बाइक के पीछे लगी नंबर प्‍लेट पर गुज्‍जर लिखा है। ऐसा लगता है कि यह वीडियो हरियाणा या एनसीआर में फ‍िल्‍माया गया है। 

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 मोटरसाइकल की आखिरी रिकॉर्ड कीमत भारत में 5.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। यह बाइक 749CC के वी-ट्विन इंजन से लैस है। 5 लाख रुपये से महंगी बाइक पर दूध की डिलिवरी देना थोड़ा अजीब लगता है, क्‍योंकि आमतौर पर दूधवाले साइकल या आम बाइक्‍स का इस्‍तेमाल दूध की डिलिवरी के लिए करते हैं। यह वीडियो थोड़ा अलग है, इसीलिए सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »