• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • MP में बकरियों ने दिया इंसानों की तरह दिखने वाले बच्चों को जन्‍म, देखें वायरल फोटो

MP में बकरियों ने दिया इंसानों की तरह दिखने वाले बच्चों को जन्‍म, देखें वायरल फोटो

बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय लोग आए दिन इन मेमनों को देखने आ रहे हैं। एक मेमने को देखकर तो ऐसा लगता है कि उसने चेहरे पर चश्‍मा लगाया हुआ है।

MP में बकरियों ने दिया इंसानों की तरह दिखने वाले बच्चों को जन्‍म, देखें वायरल फोटो

डॉक्‍टरों का कहना है कि ऐसे मेमने ज्‍यादा वक्‍त जिंदा नहीं रह पाते। इन्‍हें दूध पिलाने के लिए सिरिंज की मदद ली जा रही है।

ख़ास बातें
  • मध्‍य प्रदेश के दो जिलों में जन्‍मे अजीब मेमने
  • इनकी शक्‍ल इंसानों से मिलती है
  • लोगों की भीड़ जुट रही है इन्‍हें देखने के लिए
विज्ञापन
मध्‍य प्रदेश में जन्‍मे दो बकरियों के बच्‍चों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वजह इनकी शक्‍ल है। ये मेमने इंसानों की तरह दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि मेमने अलग-अलग जिलों में पैदा हुए हैं। एक मेमने का जन्‍म हरदा जिले में जबक‍ि दूसरा विदिशा जिले में जन्‍मा है। इंसानों की तरह नजर आने वाले मेमनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय लोग आए दिन इन मेमनों को देखने आ रहे हैं। एक मेमने को देखकर तो ऐसा लगता है कि उसने चेहरे पर चश्‍मा लगाया हुआ है।    

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहला मामला हरदा जिले से सामने आया। यहां इंसान की शक्‍ल वाले मेमने के जन्‍म की बात सुनकर लोगों की भीड़ जुटने लगा। इलाके में इस पर खूब चर्चा हो रही है। बकरी पालने वाले उमेश मराठा का कहना है कि परिवार कई साल बकरी पालन कर रहा है। बीते गुरुवार उनकी एक बकरी ने मेमने को जन्‍म दिया। वह बाकी मेमनों से एकदम अलग है। देखने में इंसान की तरह नजर आता है। आसपास के इलाके के लोग उमेश के घर पहुंच रहे हैं, ताकि मेमने को देख सकें। 

अन्‍य मामला विद‍िशा जिले से सामने आया। यहां भी एक बकरी ने इंसान की तरह नजर आने वाले मेमने को जन्‍म दिया है। नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। सिरोंज तहसील के एक गांव से यह मामला सामने आया है। बकरी पालने वाले शख्‍स ने स्‍थानीय मीडिया को बताया कि मेमने के जन्‍म ने घर के सभी सदस्‍यों और आसपास के लोगों को हैरान कर दिया। यह बात आग की तरह फैल गई। लोग उनके घर पहुंच रहे हैं और मेमनों की फोटो खींच रहे हैं। यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही हैं। 

ममने को देखकर लगता है कि जैसे उसने अपनी आंखों में चश्‍मा लगाया है, लेकिन इसकी वजह आंखों के चारों ओर बने डार्क सर्कल हैं, जो चश्‍मे की तरह नजर आ रहे हैं। डॉक्‍टरों का कहना है कि ऐसे मेमने ज्‍यादा वक्‍त जिंदा नहीं रह पाते। इन्‍हें दूध पिलाने के लिए सिरिंज की मदद ली जा रही है। 50 हजार में से एक मामला ऐसा सामने आता है। वैसे यह पहला मामला नहीं है, जब किसी जानवर के बच्‍चे की शक्‍ल इंसानों से मिलती-जुलती सामने आई है। पहले भी ऐसे मामलों ने लोगों को हैरान किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »