फेसुबक डेस्कटॉप मैसेंजर से जल्द ही ग्रुप कॉल कर पाएंगे आप

फेसुबक डेस्कटॉप मैसेंजर से जल्द ही ग्रुप कॉल कर पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • यूज़र जल्द ही डेस्कटॉप मैसेंजर पर ग्रुप कॉल कर पाएंगे
  • संवेदनशील और नुकसानदेह विज्ञापनों को ब्लॉक करने की सुविधा भी मिलेगी
  • दोनों ही फ़ीचर अभी टेस्टिंग मोड में हैं
विज्ञापन
फेसबुक पर किसी भी फ़ीचर को आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने से पहले उसकी टेस्टिंग होती है। ऐसे ही दो फ़ीचर का पता चला है जिनकी टेस्टिंग जारी है। आने वाले दिनों में संभव है कि यूज़र डेस्कटॉप मैसेंजर से ग्रुप कॉल कर पाएं। और इसके अलावा संवेदनशील विज्ञापनों को भी बंद किया जा सकेगा।

पहले फ़ीचर की मदद से यूज़र डेस्कटॉप मैसेंजर पर ग्रुप कॉल कर पाएंगे। याद रहे कि फेसबुक ने इस साल अप्रैल महीने में ही इस फ़ीचर को ऐप में पेश किया था। अब वह चाहती है कि इसका इस्तेमाल डेस्कटॉप यूज़र द्वारा किया जा सके। टेकक्रंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप यह जानना चाहते हैं आपके अकाउंट पर यह फ़ीचर एक्टिवेट किया गया है या नहीं। इसके लिए अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर फेसबुक खोलें। इसके बाद किसी ग्रुप चैट पेज को खोलें। अगर टॉप में दायीं तरफ चैट बॉक्स में कॉल आइकन नज़र आए तो समझ लीजिए कि यह फ़ीचर एक्टिव हो गया है। इसके बाद आइकन पर क्लिक करके आप ग्रुप के सदस्यों को कॉन्फ्रेंस कॉल से जोड़ सकते हैं।

एक और फ़ीचर संवेदनशील और नुकसानदेह विज्ञापनों को ब्लॉक करने की सुविधा है। फेसबुक पर आपको ब्राउज़िंग के तरीके और पसंद के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं, लेकिन कभी-कभार ये विज्ञापन ऐसे होते हैं जो यूज़र की भावनाओं को आहत कर दें। एड ऐज की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक अब यूज़र को उन टॉपिक के बारे में बताने के लिए कह रही है जो उनके लिए सेंसेटिव हैं।

दोनों ही फ़ीचर अभी टेस्टिंग मोड में हैं। इसलिए अभी चुनिंदा यूज़र ही इसे देख पाएंगे। हम अभी आश्वस्त होकर नहीं कह सकते हैं कि डेस्कटॉप ऐप के ज़रिए एक साथ 50 लोगों को कॉल पर लेना संभव होगा या नहीं। लेकिन यह सुविधा ऐप में है, ऐसे में डेस्कटॉप पर दिए जाने की संभावना पूरी तरह से है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »