• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • फेसबुक ने बदला लाइव वीडियो इंटरफेस, ट्विटर के पेरिस्कोप को टक्कर देने की तैयारी

फेसबुक ने बदला लाइव वीडियो इंटरफेस, ट्विटर के पेरिस्कोप को टक्कर देने की तैयारी

फेसबुक ने बदला लाइव वीडियो इंटरफेस, ट्विटर के पेरिस्कोप को टक्कर देने की तैयारी
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने बुधवार को अपने लाइव वीडियो ब्रॉडकास्टिंग फीचर को अपग्रेड करते हुए कई अहम बदलाव किये। फेसबुक लाइव वीडियो अपग्रेड के साथ ही ट्विटर के पेरिस्कोप को टक्कर देने की तैयारी में है।

फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग फीचर यूजर अब किसी ग्रुप या पहले से शेड्यूल किये गए इवेंट में इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। फेसबुक पर शेड्यूल किए गए इवेंट ऑनलाइन सवाल-जवाब सेशन के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

फेसबुक के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, हमें उम्मीद है कि ब्रॉडकास्ट और लाइव वीडियो को ग्रुप और इवेंट में इनेबल करने से अब फेसबुक यूजर अपने दोस्तों, परिवारों और अपनी रुचि की कम्युनिटी के लोगों से आसानी से कनेक्ट हो पाएंगे।

इसके साथ ही फेसबुक ने लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान किए जाने वाले कमेंट रीप्ले की शुरुआत भी की। लाइव प्रजेंटेशन के दौरान यूजर "love," ''haha," ''wow," ''sad" or "angry" जैसे इमोजी का इस्तेमाल कर पाएंगे।

फेसबुक के आंकड़ों के मुताबिक रेगुलर वीडियो की अपेक्षा लाइव वीडियो पर लोग 10 गुना ज्यादा कमेंट करते हैं। फेसुबक के अनुसार, अब ब्रॉडकास्ट होने वाले वीडियो का लुक यूजर अपने हिसाब से तय कर सकेंगे और लाइव स्ट्रीम वीडियो पर ड्रॉ या डूडल करने की सुविधा भी होगी।
 

फेसबुक ने लाइव ब्रॉडकास्ट के लिए एक पूरा सेक्शन पेश किया जिससे वीडियो सर्च पहले से आसान हो जाएगी। डेस्कटॉप फेसबुक यूजर अब "a window into what's happening" नाम से फेसबुक लाइव मैप से दुनिया भर में होने वाले ब्रॉडकास्ट के बारे में जान पाएंगे।

फेसबुक  ऐप में मैसेंजर की जगह वीडियो बटन
फेसबुक ने अपने मोबाइल ऐप पर नोटिफिकेशन पैनल में कुछ बदलाव किए हैं। अब मैसेंजर की जगह होगा वीडियो बटन नज़र आएगा। इसके जरिए कंपनी सोशल नेटवर्क पर लाइव वीडियो फ़ीचर इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या और बढ़ाना चाहती है।

दरअसल, फेसबुक ने बुधवार को अपने लाइव वीडियो फ़ीचर को अपग्रेड करने की जानकारी दी थी। इस सोशल मीडिया नेटवर्क का मकसद लाइव वीडियो फ़ीचर को आकर्षण का केंद्र बनाना है। इसकी वजह स्मार्टफोन यूज़र द्वारा ज्यादा से ज्यादा वीडियो शूट करना और उन्हें शेयर करना है।

फेसबुक के नोटिफिकेशन पैनल पर मैसेंजर सर्विस की जगह नया वीडियो फ़ीचर दिखेगा। इस बटन को दबाने पर यूज़र को लाइव स्ट्रीम के कई विकल्प नज़र आएंगे। अगर कोई फेसबुक फ्रेंड वीडियो स्ट्रीम कर रहा है या फिर किसी अन्य पेज का लाइव स्ट्रीम, ये सारे विकल्प लाइव वीडियो में दिखेंगे।

मैसेंजर नोटिफिकेशन अब नई जगह पर दिखेगा। इसके फेसबुक के मोबाइल ऐप में सर्च बॉक्स के पास जगह दी गई है।
नए फ़ीचर से लैस ऐप के अपडेट को आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस के लिए धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। इसमें कई हफ्तों का वक्त लगेगा।

लॉन्च के बाद से फेसबुक के लाइव वीडियो फ़ीचर को अब तक पार्टी या छुट्टियों की झलक दिखाने के लिए किया जाता रहा है। कई संगीतकारों ने लाइव वीडियो फ़ीचर का इस्तेमाल लाइव शो के दौरान भी किया है। खिलाड़ी भी अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए इस फ़ीचर का इस्तेमाल करते रहे हैं।

फेसबुक काफी समय से ऑनलाइन वीडियो के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल ऑनलाइन वीडियो यूट्टयूब का प्रभुत्व बरकरार है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Reactions, Internet, Periscope, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »