• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं सत्या नडेला

डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं सत्या नडेला

डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं सत्या नडेला
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि वह सभी चुने गए लोगों के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

नडेला ने बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट लिंक्डइन पर एक बयान में कहा, "हमने यहां अमेरिका में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखा है। इसके परिणाम पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं और मैं जानता हूं कि इसके हित माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों के साथ भी जुड़े हैं।"

नडेला ने कहा, "हम निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देते हैं और चुने गए सभी लोगों के साथ काम करने को उत्सुक हैं। हमारे मिशन और मूल्यों के प्रति और खासतौर पर एक विविध और समावेशी संस्कृति को बढ़ाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कायम है।"

'द वर्ज' के मुताबिक, "नडेला भले ही निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दे रहे हैं, लेकिन वह इस बात को लेकर भी चिंतित होंगे कि ट्रंप प्रचार अभियान के दौरान किए गए प्रौद्योगिकी विरोधी वादों को कहीं पूरा न कर दें।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Donald Trump, Satya Nadella
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »