• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Delhi Air Pollution: आनंद महिंद्रा ने बताया प्रदूषण खत्म करने का उपाय, शेयर किया वीडियो

Delhi Air Pollution: आनंद महिंद्रा ने बताया प्रदूषण खत्म करने का उपाय, शेयर किया वीडियो

आनंद महिंद्रा ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक वीडियो शामिल है। इसमें उन्होंने पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) के बारे में बताया है और इसे उपयोग में लाने का अनुरोध किया है।

Delhi Air Pollution: आनंद महिंद्रा ने बताया प्रदूषण खत्म करने का उपाय, शेयर किया वीडियो
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक वीडियो शामिल है
  • उन्होंने पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) के बारे में बताया है
  • यह सिस्टम वायु के साथ-साथ जल और मिट्टी की क्वालिटी बढ़ाने में आता है काम
विज्ञापन
Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा जहरीली हो चुकी है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिन गुजरने के साथ बढ़ता जा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 750 के पार पहुंच चुका है। तुलना के लिए बता दें कि सांस लेने लायक स्वच्छ हवा का AQI लेवल 50 से नीचे बताया जाता है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को प्रदूषण को लेकर एक बैठक की, जिसमें कई नए फैसलों की घोषणा की गई। सरकार का कहना है कि इस बढ़ते प्रदूषण का एक मुख्य कारण पड़ोसी राज्यों में पराली का जलना है। ऐसा हर साल होता है, जब हरियाणा और पंजाब में किसान बड़ी मात्रा में पराली को जलाते हैं और इसका धुंआ दिल्ली में जमा होता है। बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिंद्रा ग्रुप के चेयमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी इस टॉपिक को लोगों के सामने रखा और बताया कि कैसे एक आसान समाधान से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

आनंद महिंद्रा ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक वीडियो शामिल है। इसमें उन्होंने पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) के बारे में बताया है और इसे उपयोग में लाने का अनुरोध किया है, ताकि दिल्ली में प्रदूषण से निपटा जा सके। पुनर्योजी कृषि एक ऐसी कृषि प्रणाली है जो रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को कम करने, खेतों की जुताई में कमी और कवर की गई फसलों का उपयोग करने जैसे तरीकों के जरिए पानी और हवा की क्वालिटी में सुधार पर केंद्रित है।

आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट में लिखा, “दिल्ली के प्रदूषण को ठीक करने के लिए, पुनर्योजी कृषि को एक मौका दिया जाना चाहिए। यह पराली जलाने का एक लाभकारी विकल्प प्रदान करता है और साथ ही मिट्टी की उत्पादकता भी बढ़ाता है।"
 

उन्होंने इसमें Naandi फाउंडेशन को भी टैग किया और बताया कि वे भी मदद के लिए तैयार हैं।

इस पोस्ट में एक 2 मिनट का वीडिया भी शेयर किया गया है, जिसमें इस सिस्टम को दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि रीजनरेटिव एग्रीकल्चर कैसा काम करता है।

इधर दिल्ली सरकार भी प्रदूषण कम करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। आए दिन नए नियम बनाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 13  से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन फॉर्मूला (Delhi Odd-Even Formula) लागू करने का फैसला लिया है और साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दिल्ली ने अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड ऐप-बेस्ड कैब, यानी Ola और Uber की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है।

वहीं, स्कूलों को भी कुछ हफ्तों तक बंद रखने की बात कही गई है। प्राइवेट कंपनियों से उनके कर्मचारियों को घर से काम करने देने की इजाजत देने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा, बताया गया है कि गुरुवार तक स्मॉग टावर को फुल कैपेसिटी में चलाया जाएगा। ओपन बर्निंग को रोकने के लिए 611 टीमें भी बनाई गई हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »