• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • उड़ते ड्रोन को चिड़िया समझ पल में लपक गया मगरमच्छ! आनंद महिंद्रा बोले 'प्रकृति के साथ ...' देखें वायरल वीडियो

उड़ते ड्रोन को चिड़िया समझ पल में लपक गया मगरमच्छ! आनंद महिंद्रा बोले- 'प्रकृति के साथ ...' देखें वायरल वीडियो

Twitter पर आनंद महिंद्रा का एक हालिया पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ड्रोन को पानी के ऊपर उड़ते देखा जा सकता है।

उड़ते ड्रोन को चिड़िया समझ पल में लपक गया मगरमच्छ! आनंद महिंद्रा बोले- 'प्रकृति के साथ ...' देखें वायरल वीडियो

आनंद महिंद्रा के पोस्ट में वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि नीचे पानी में एक मगरमच्छ का सिर दिखाई दे रहा है।

ख़ास बातें
  • ड्रोन मगरमच्छ को फिल्माने के लिए उसके सिर के ऊपर मंडरा रहा था
  • पानी से ऊपर उठकर उसने ड्रोन को कई फीट की ऊंचाई से लपक लिया
  • वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं
विज्ञापन
Anand Mahindra अपने Twitter अकाउंट पर अक्सर रोचक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियो अक्सर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के बारे में होते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो बहुत निराला है। इस वीडियो को देख आपकी आंखें भी जैसे खुली रह जाएंगी। वीडियो में नदी के ऊपर ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह ड्रोन नदी में तैरने वाले जीवों को फिल्माने के लिए गया था। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि देखने वाले हैरान रह गए। 

Twitter पर आनंद महिंद्रा का एक हालिया पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक ड्रोन को पानी के ऊपर उड़ते देखा जा सकता है। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि नीचे पानी में एक मगरमच्छ का सिर दिखाई दे रहा है। ड्रोन इस मगरमच्छ के ठीक ऊपर मंडरा रहा था। कुछ पल तो मगरमच्छ देखता रहा। लेकिन फिर उस ड्रोन का मंडराना अच्छा नहीं लगा। उसने ड्रोन पर निशाना साध लिया। जैसे ही ड्रोन आगे की ओर चलने लगा, मगरमच्छ ने गर्दन उठाकर उसे पलक झपकने के समय में लपक लिया। आप भी देखें ये रोचक वीडियो- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन मगरमच्छ को फिल्माने के लिए उसके सिर के ऊपर मंडरा रहा था। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से पानी से ऊपर उठकर उसने ड्रोन को कई फीट की ऊंचाई से लपक लिया। आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो के बारे में अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा (हिंदी में अनुवादित)- 'यह इस बात का सुबूत है कि प्राकृतिक दुनिया टेक्नोलॉजी के ऊपर हमेशा जीतती है।' आनंद महिंद्रा ने इसके साथ स्माइलिंग इमोजी और क्लैपिंग का रिएक्शन दिया है। यानि कि उन्हें ये वीडियो बहुत ही रोचक लगा। 

वहीं, यूजर्स का भी इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है। वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को लगभग 2 हजार बार री-ट्वीट भी किया जा चुका है। यूजर्स ने भी अपने कमेंट्स में रोचक जवाब लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि ड्रोन को खाने के बाद भी ये मगरमच्छ जिंदा होगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मगरमच्छ सोच रहा था कि मार्केट में नई चिड़िया आई है, स्वाद चखकर देखना चाहिए।' इसी तरह के सैकड़ों कमेंट्स इस वीडियो पर किए गए हैं। शायद आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो अप्रत्याशित रूप से संदेश देना चाह रहा होगा कि प्रकृति के साथ अधिक छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए, वरना परिणाम बुरे हो सकते हैं। आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया था जिसमें गुटखे के पाउच में से डॉलर निकल रहे थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »