• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • गुटखे के पाउच में से निकलने लगे डॉलर! आनंद महिंद्रा ने शख्स की चालाकी पर यूं दिया रिएक्शन! देखें वायरल वीडियो

गुटखे के पाउच में से निकलने लगे डॉलर! आनंद महिंद्रा ने शख्स की चालाकी पर यूं दिया रिएक्शन! देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुटखे के पाउच में से निकलने लगे डॉलर! आनंद महिंद्रा ने शख्स की चालाकी पर यूं दिया रिएक्शन! देखें वायरल वीडियो

कोलकाता में एक शख्स के पास एयरपोर्ट पर ऐसा एक बैग पाया गया जिसमें 40 हजार डॉलर गुटखे के पाउचों में भरे गए थे।

ख़ास बातें
  • 40 हजार डॉलर गुटखे के पाउचों में भरे गए थे।
  • 8 जनवरी को एक उड़ान से पहले एक लग्गेज को अधिकारियों ने रोका था।
  • यह उड़ान कोलकाता से बैंकॉक जा रही थी।
विज्ञापन
कोलकाता में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें गुटखे के पाउच में डॉलर भरे हुए पाए गए। एक शख्स पर जब एयरपोर्ट के अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने उसके सामान की जांच की। उसके पास एक बैग था जिसमें गुटखे के पाउच के बंडल थे। जब इनकी बारीकी से जांच की गई तो इनके अंदर कुछ भरा हुआ था। अधिकारियों ने उस शख्स को पैकेट फाड़ने को कहा तो उसके अंदर डॉलर के नोट भरे हुए मिले! ये देख वहां खड़ा हर शख्स दंग रह गया। ये वीडियो वायरल होकर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा के पास भी पहुंचा। उन्होंने भी इस पर अपनी रोचक प्रतिक्रिया दी। 

क्या आप सोच सकते हैं कि छोटे से दिखने वाले गुटखे के पैकेट में 40 हजार डॉलर भरकर ले जाए जा सकते हैं? कोलकाता में एक शख्स के पास एयरपोर्ट पर ऐसा एक बैग पाया गया जिसमें 40 हजार डॉलर गुटखे के पाउचों में भरे गए थे। इनकी कीमत करीबन 32 लाख भारतीय रूपये बताई जा रही है। कोलकाता के कस्टम के ऑफिशिअल ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी गुटखे के पाउचों को फाड़ रहे हैं और उनमें से डॉलर के नोट निकल रहे हैं। प्रत्येक पाउच के अंदर दो नोट पैक किए पाए गए। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के चलते इस पर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनो पोस्ट में लिखा (हिंदी में अनुवादित), "भारत में इनोवेटिव सोच और मेन्युफैक्चरिंग की कोई कमी नहीं है। काश इस शख्स ने अपनी क्रिएटिविटी को उचित कामों में लगाया होता। इस पर यूजर्स के भी अजब-गजब कमेंट्स मिले! एक यूजर ने आनंद महिंद्रा की पोस्ट के जवाब में लिखा- यह शख्स डॉलर के जरिए अपने पान मसाला का प्रचार कर रहा है! एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं!

वहीं, कस्टम विभाग के बयान के अनुसार, 8 जनवरी को एक उड़ान से पहले एक लग्गेज को अधिकारियों ने रोका था। यह उड़ान कोलकाता से बैंकॉक जा रही थी। अधिकारियों को लग्गेज पर शक हुआ तो उन्होंने उस बैग की तलाशी ली। उसके बाद उसके अंदर भरे गुटखे के पाउचों को फाड़कर देखा तो उनके भीतर 40 हजार अमेरिकी डॉलर छिपाए गए थे। शख्स से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम वह कहां से लाया। पाउच में मसाले के साथ पॉलिथीन में पैक करके डॉलर को रखा गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »