जब अमिताभ बच्चन का हुआ अपनी मिमोजी से सामना!

Apple ने दो साल पहले Animoji यानी एनिमेटिड+इमोजी का कॉन्सेप्ट अपने iPhone X में पेश किया था। उसके एक साल बाद Memoji का कॉन्सेप्ट लाया गया।

जब अमिताभ बच्चन का हुआ अपनी मिमोजी से सामना!

सोशल मीडिया पर बेहद ही एक्टिव रहते हैं अमिताभ बच्चन

ख़ास बातें
  • Memoji के साथ अमिताभ बच्चन ने शेयर किया लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट
  • हूबहू अमिताभ बच्चन जैसा है उनका ये मेमोजी
  • iPhone यूज़र अपने फोन में क्रिएट कर सकते हैं Memoji, Animoji
विज्ञापन
Apple ने दो साल पहले Animoji यानी एनिमेटिड इमोजी का कॉन्सेप्ट अपने iPhone X में पेश किया था, और तब से यह कॉन्सेप्ट आईफोन यूज़र्स के बीच में काफी लोकप्रिय हो चुका है। नए आईफोन मॉडल में दिए TrueDepth फ्रंट कैमरा की मदद से आप Animoji एनिमेटिड इमोजी बना सकते हैं। इस तरह के एनिमोजी में एक्सप्रेशन होते हैं, बिल्कुल ही यूज़र्स के एक्सप्रेशन की तरह। इसके एक साल बाद एंट्री हुई Memoji की, जो कि काफी हद तक एनिमोजी की ही तरह है, अंतर बस इतना है कि इसमें इमोजी की जगह यूज़र के चेहरे का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अब सालों पहले लॉन्च हुए मिमोजी की जानकारी मिली है, शायद तभी उन्होंने इसे अपने लेटेस्ट इंटाग्राम पोस्ट में शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने उनके जैसे दिखने वाले Memoji की कुछ तस्वीरें सीरीज़ के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके चेहरे के अलग-अलग भाव देखने को मिल रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ बिग बी ने कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वह मज़ाक में कहते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी मिमोजी भविष्य में इंसानी बातचीत और अभिनय का जरिया बनेगा। हालांकि, कैप्शन के अंत में उन्होंने साफ किया कि उनका यह बयान केवल मज़ाक था। उन्हें यह एनिमेटिड इमोजी रिप्लेस नहीं करने वाला।

बात अगर एनिमोजी या फिर मिमोजी की करें, तो आईफोन यूज़र अपनी फेस आईडी के साथ एनिमोजी व मिमोजी क्रिएट कर सकते हैं, जो कि यूज़र के भावों और गतिविधियों पर आधारित होते हैं। इन्हें आप इमेज या फिर शॉर्ट क्लिप के रूप में स्टोर कर सकते हैं।

जहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज़ के सोशल मीडिया अकाउंट्स प्रोफेशनल द्वारा संभाले जाते हैं, वहीं ऐसा प्रतीत होता है कि अमिताभ बच्चन अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को निजी रूप से संभालते हैं। ऐसा उनके द्वारा पोस्ट किए जा रहे कंटेंट को देखकर मालूम पड़ता है। पोस्ट में लिखी गई भाषा और भाषा की शैली से पता चलता है कि इसे महानायक अमिताभ बच्चन ने ही लिखा है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर फेक न्यूज़ शेयर कर ट्रोल हो चुके हैं महानायक

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन कुछ समय से अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, बिग बी बिना जांच-परख के फेक न्यूज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं। देश इन दिनों कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है, इस बीच उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर ही कुछ खबरे ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी, जो कि पूरी तरह से फर्जी खबरें थी। अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार द्वारा इस तरह की फेक न्यूज़ फैलना बेहद ही घातक साबित हो सकता है। ट्विटर हो, फेसबुक हो या फिर इंस्टाग्राम लाखों की संख्या में उन्हें लोग इन प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। इस तरह की गलत खबरे लोगों पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amitabh Bachchan, Instagram, Memoji, Animoji, iPhone X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  2. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15 Know Which is Best
  3. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  7. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  8. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »