• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • What is Crew 9? एलन मस्‍क और नासा वापस लाएंगे सुनीता विल‍ियम्‍स को! जानें क्‍या है क्रू 9 मिशन

What is Crew-9? एलन मस्‍क और नासा वापस लाएंगे सुनीता विल‍ियम्‍स को! जानें क्‍या है क्रू-9 मिशन

Sunita Williams : दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए क्रू-9 मिशन को मॉडिफाई किया जाएगा।

What is Crew-9? एलन मस्‍क और नासा वापस लाएंगे सुनीता विल‍ियम्‍स को! जानें क्‍या है क्रू-9 मिशन

नासा अब क्रू-9 मिशन को लॉन्‍च करेगी, जो सितंबर में उड़ान भर सकता है।

ख़ास बातें
  • सुनीता विल‍ियम्‍स को लेकर नासा का बड़ा ऐलान
  • स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट के साथ नहीं लौटेंगी
  • सुनीता और बुच अब बनेंगे क्रू-9 मिशन का हिस्‍सा
विज्ञापन
Sunita Williams : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ‘सुनीता विलियम्‍स' और उनके साथी बुच विल्‍मोर की पृथ्‍वी पर वापसी का रास्‍ता तय हो गया है। जून से अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता और बुच को नासा (Nasa) के क्रू-9 (Crew-9) मिशन के साथ धरती पर लाया जाएगा। हालांकि यह वापसी अगले साल फरवरी या उसके बाद हो सकती है। नासा ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि सुनीता और बुच अब बोइंग के स्‍टारलाइनर पर सवार नहीं होंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए क्रू-9 मिशन को मॉडिफाई किया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, नासा और बोइंग ने फैसला किया है कि सुनीता और बुच की वापसी स्‍टारलाइनर पर नहीं होगी। पृथ्‍वी पर वापस आने के लिए दोनों एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के ड्रैगन कैप्‍सूल पर सवार होंगे। 
 

क्‍या है Crew-9 मिशन? 

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर स्थित है इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन। वहां अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और साइं‍स एक्सपेरिमेंट को पूरा करती है। सुनीता और बुच जून महीने में आईएसएस पर पहुंचे। उनके स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी आ गई, जिसके बाद वो वहीं फंसे रह गए। आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री एक निश्‍चित समय के लिए वहां जाते हैं। मौजूद वक्‍त में क्रू-8 मिशन के एस्‍ट्रोनॉट वहां हैं। यह मिशन इस साल मार्च में लॉन्‍च हुआ था। नासा अब क्रू-9 मिशन को लॉन्‍च करेगी, जो सितंबर में उड़ान भर सकता है। 
 

Crew-9 मिशन में होंगे क्‍या बदलाव 

Crew-9 मिशन के एस्‍ट्रोनॉट स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन कैप्सूल पर सवार होकर अंतरिक्ष में पहुंचेंगे। जब यह स्‍पेसक्राफ्ट वापस लौटेगा, तब इसी में सुनीता और बुच भी आएंगे। उन्‍हें वापस लाने के लिए ड्रैगन कैप्‍सूल को मॉडिफाई किया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रैगन कैप्‍सूल को सिर्फ 2 एस्‍ट्रोनॉट के साथ लॉन्‍च किया जाएगा, ताकि वापस लौटते समय उसमें सुनीता और बुच के लिए जगह रहे। कैप्‍सूल में ज्‍यादा कार्गो, पर्सनल आइटम्‍स भी होंगे।  
 

तो स्‍टारलाइनर का क्‍या होगा? 

सवाल है कि स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट का क्‍या होगा? नासा और बोइंग इसे वापस धरती पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। सितंबर में इस स्‍पेसक्राफ्ट को न्‍यू मैक्सिको के वाइट सैंड्स स्‍पेस हार्बर में उतारने का प्रयास होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »