• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बिग बैंग से नहीं हुई ब्रह्मांड की शुरुआत! मौजूद था ‘रहस्‍यमयी जीवन’, नई स्‍टडी में चौंकाने वाली बात

बिग बैंग से नहीं हुई ब्रह्मांड की शुरुआत! मौजूद था ‘रहस्‍यमयी जीवन’, नई स्‍टडी में चौंकाने वाली बात

Universe before Big Bang : बिग बैंग से पहले भी ब्रह्मांड में ‘रहस्‍यमयी जीवन’ की मौजूदगी रही हो सकती है।

बिग बैंग से नहीं हुई ब्रह्मांड की शुरुआत! मौजूद था ‘रहस्‍यमयी जीवन’, नई स्‍टडी में चौंकाने वाली बात

डार्क मैटर हमारे ब्रह्मांड के लगभग 80 फीसदी मैटर का निर्माण करता है।

ख़ास बातें
  • नई स्‍टडी में चौंकाने वाला दावा
  • बिग बैंग से पहले रहा होगा रहस्‍यमयी जीवन
  • बिग बैंग से पहले सिकुड़ गया था ब्रह्मांड
विज्ञापन
Universe Big Bang : हमारे ब्रह्मांड की शुरुआत कब हुई थी? अबतक वैज्ञानिक मानते आए हैं कि बिग बैंग (Big Bang) की घटना के बाद ब्रह्मांड ने आकार लिया होगा। लेकिन एक हालिया स्‍टडी किसी और ही नतीजे पर पहुंची है। जर्नल ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड एस्ट्रोपार्टिकल फिजिक्स में पब्लिश शोध में कहा गया है कि बिग बैंग से पहले भी ब्रह्मांड में ‘रहस्‍यमयी जीवन' की मौजूदगी रही हो सकती है। आगे चलकर अगर यह बात सच साबित हुई तो ब्रह्मांड खासकर ब्‍लैक होल और डार्क मैटर को लेकर वैज्ञानिकों की समझ बदल सकती है। इस स्‍टडी का एक अर्थ यह भी निकलता है कि ब्रह्मांड की शुरुआत बिग बैंग से नहीं हुई। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मांड विज्ञानी अबतक यह मानते आए हैं कि ब्रह्मांड की शुरुआत बिग बैंग नामक एक घटना से हुई थी। नई स्‍टडी में कहा गया है कि हमारा ब्रह्मांड बिग बैंग से पहले संकुचन (contraction) के चरण से गुजरा यानी सिकुड़ गया। फ‍िर इसका विस्‍तार हुआ। स्‍टडी में कहा गया है कि इन बदलावों ने बिग बैंग से पहले ही ब्‍लैक होल और डार्क मैटर के निर्माण में भूमिका निभाई। डार्क मैटर हमारे ब्रह्मांड के लगभग 80 फीसदी मैटर का निर्माण करता है।

स्‍टडी में पता चला है कि ब्रह्मांड के सिकुड़ने की घटना के दौरान उसके घनत्व में उतार-चढ़ाव की वजह से छोटे ब्लैक होल बन सकते थे। शायद यही ब्‍लैक होल बचे रह गए और उनकी वजह से डार्क मैटर का निर्माण हुआ। फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CNRS) के पैट्रिक पीटर ने कहा है कि ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में छोटे ब्लैक होल पैदा हुए होंगे और ये अभी भी मौजूद होंगे। 

रिसर्चर्स को उम्‍मीद है कि भविष्य में गुरुत्वाकर्षण तरंगें जैसे लेजर इंटरफेरोमीटर स्पेस एंटीना (LISA) जैसा इंस्‍ट्रूमेंट और टेलीस्कोप इन ब्लैक होल को लेकर नई जानकारी देंगे। यह खोज उस सिद्धांत का भी साथ देती है जिसमें ब्‍लैक होल को डार्क मैटर माना जाता है। यह शोध अभी अपने शुरुआती चरण में है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »