• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में टमाटर उगाने का काम शुरू, क्‍या है Nasa के इस प्रयोग का मकसद, जानें

अंतरिक्ष में टमाटर उगाने का काम शुरू, क्‍या है Nasa के इस प्रयोग का मकसद, जानें

Tomato in Space : टमाटरों को वेजिटेबल प्रोडक्‍शन सिस्‍टम में उगाएगा। यह आईएसएस पर बनाया गया एक स्‍पेस गार्डन है, जिसका इस्‍तेमाल क्रू के लिए कुछ खाना उगाने में होता है।

अंतरिक्ष में टमाटर उगाने का काम शुरू, क्‍या है Nasa के इस प्रयोग का मकसद, जानें

अंतरिक्ष में उगाए जाने वाले टमाटर की मात्रा बहुत ज्‍यादा नहीं होगी, क्‍योंकि वेजिटेबल प्रोडक्‍शन सिस्‍टम का साइज महज एक सूटकेस के बराबर है।

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में खेती करना आसान काम नहीं है
  • वैज्ञानिकों ने वहां पृथ्‍वी जैसी स्थितियां डेवलप की हैं
  • सूटकेस के साइज के एक सिस्‍टम में उगाए जाएंगे टमाटर
विज्ञापन
अंतरिक्ष में सफलता के साथ खेती करना नासा (Nasa) का बड़ा लक्ष्‍य है। इसे लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी काफी गंभीर नजर आती है। नासा और उसके वैज्ञानिक कई वर्षों से इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन यानी ISS पर इससे जुड़े प्रयोग कर रहे हैं। नासा का मकसद इन प्रयोगों से आगे बढ़कर अंतरिक्ष में नियमित रूप से कृषि को शुरू करना है। इसी कड़ी में नासा, ISS पर टमाटर उगाने जा रही है। वेज-05 प्रयोग (Veg-05 experiment) के तहत अंतरिक्ष में छोटे टमाटरों को उगाने पर काम शुरू होने वाला है। इस बारे में नासा ने नई जानकारी शेयर की है, आइए इसे जान लेते हैं।   

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में खेती करना आसान काम नहीं है। नासा के वैज्ञानिकों ने इसे मुमकिन बनाने के लिए अंतरिक्ष में पृथ्‍वी जैसी परिस्‍थि‍तियां डेवलप की हैं। नासा का क्रू टमाटरों को वेजिटेबल प्रोडक्‍शन सिस्‍टम में उगाएगा। यह आईएसएस पर बनाया गया एक स्‍पेस गार्डन है, जिसका इस्‍तेमाल क्रू के लिए कुछ खाना उगाने में होता है। अंतरिक्ष में उगाए जाने वाले टमाटर की मात्रा बहुत ज्‍यादा नहीं होगी, क्‍योंकि वेजिटेबल प्रोडक्‍शन सिस्‍टम का साइज महज एक सूटकेस के बराबर है। 

इतनी कम जगह में भी नासा के वैज्ञानिकों ने कई चीजें सफलता के साथ स्‍पेस में उगाई हैं। इनमें सलाद पत्ता, कैबेज, एक प्रकार की गोभी (kale) और काली मिर्च शामिल हैं। अब उनका लक्ष्‍य टमाटर हैं। वैज्ञानिक इसमें कामयाब होते हैं, तो भविष्‍य में पौष्टिक चीजों की एक पूरी सीरीज अंतरिक्ष में ही उगाई जाएगी।  

नासा लाइफ साइंसेज प्रोजेक्ट के साइंटिस्ट गियोया मस्सा ने कहा कि हम टमाटर को टेस्‍ट कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि लाइट स्पेक्ट्रम के असर से फसल कितनी अच्छी तरह से बढ़ती है। टमाटर कितने स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि फसल उगाने पर क्रू की सेहत पर कैसा असर होता है। यह भी देखा जाएगा कि अंतरिक्ष में उगे टमाटरों को खाने से क्रू की सेहत पर क्‍या प्रभाव पड़ता है। यह सब भविष्‍य के मिशनों के लिए काफी मददगार होगा। 

गौरतलब है कि बीते महीने ही नासा ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के लिए एक बड़ी सप्‍लाई भेजी थी। 23 नवंबर को एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9) कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। यह रॉकेट अपने साथ करीब 3,500 किलोग्राम कार्गो लेकर रवाना हुआ। इस कार्गो में टमाटर भी शामिल थे, जिन्‍हें अब अंतरिक्ष में उगाया जाने वाला है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Tomato, tomato growing, experiment, Grow Tomatoes ISS, SpaceX

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »