सूर्य भी सोता है! जानें तब क्‍या होता है

भारतीय रिसर्चर्स ने खुलासा किया है कि जब सूर्य में होने वाली गतिविधियां पूरी तरह से गायब हो जाती हैं, तब क्‍या होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2022 20:17 IST
ख़ास बातें
  • कई बार सूर्य की सतह पर मौजूद धब्बे पूरी तरह से गायब हो जाते हैं
  • उस दौरान हमारा सूर्य ‘सोया’ हुआ लगता है
  • हालांकि तब भी उसके अंदर कई गतिविधियां जारी रहती हैं

यह स्‍टडी रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की मंथली नोटिस मैगजीन में पब्लिश हुई है।

बीते कुछ समय से सूर्य में हलचलें बढ़ गई हैं। कहा जाता है कि हमारा सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा है। इस वजह से सूर्य में विस्‍फोट हो रहे हैं। कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) और सोलर फ्लेयर्स की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि ऐसा हमेशा नहीं होता। कई बार सूर्य की सतह पर मौजूद धब्बे पूरी तरह से गायब हो जाते हैं उस दौरान हमारे सौर मंडल का यह तारा हमारा सूर्य ‘सोया' हुआ लगता है। इंडियन इंस्टि‍ट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER), कोलकाता में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पेस साइंसेज इंडिया के रिसर्चर्स ने कुछ दिलचस्‍प बातें बताई हैं। उन्‍होंने खुलासा किया है कि जब सूर्य में होने वाली गतिविधियां पूरी तरह से गायब हो जाती हैं, तब क्‍या होता है। 

आईआईएसईआर के पीएचडी स्‍टूडेंट चित्रदीप साहा, संघिता चंद्रा और प्रोफेसर दिब्येंदु नंदी के अध्ययन से पता चला है कि जब सूर्य में सभी गतिविधियां बंद हो जाती हैं, तब भी सूर्य के आंतरिक भाग में चुंबकीय क्षेत्र व्यस्त रहते हैं। हालांकि यह इतनी कमजोर होती है कि उसकी वजह से कोई सनस्‍पॉट नहीं बन पाता। 

यह स्‍टडी रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की मंथली नोटिस मैगजीन में पब्लिश हुई है। पब्लिश हुए निष्कर्ष बताते हैं कि जब सूर्य ‘गहरी नींद' में होता है, तब भी उसके ध्रुवीय और आंतरिक क्षेत्रों में मंथन होता है। सूर्य का इंटरनल डायनेमो मैकनिज्‍म जो सौर चक्र को बनाए रखता है, वह सूर्य के शांत रहते हुए भी अपना काम करता है। शोध बताता है कि पूर्व में कई बार सूर्य में होने वाली गतिविधियां अपने निचले लेवल पर रही हैं। इस पीरियड को ग्रैंड मिनिमम कहा जाता है। इस दौरान सोलर रेडिएशन में काफी कमी आ जाती है। खगोलविदों को पता चला है कि साल 1645 से 1715 के दौरान सूर्य में देखे गए स्‍पॉट की संख्या में कमी आ गई थी। ऐसा कई बार हुआ है। 

यह स्‍टडी भविष्‍य में सूर्य से जुड़े मिशनों के लिए मददगार हो सकती है। स्‍टडी में सूर्य आंतरिक और ध्रुवीय क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। दुनियाभर की एजेंसियां सूर्य पर अपने मिशन भेज रही हैं या उसकी तैयारी में जुटी हैं। नासा का पार्कर सोलर प्रोब और यूरोप का सोलर ऑर्बिटर लगातार सूर्य पर नजर रखे हुए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.