• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अमेरिका में दिखने वाले UFO का चीन से कनेक्‍शन! सुपरपावर ने लगाया बहुत बड़ा आरोप

अमेरिका में दिखने वाले UFO का चीन से कनेक्‍शन! सुपरपावर ने लगाया बहुत बड़ा आरोप

UFO : अधिकारियों का कहना है कि चीन ने पहले भी ऐसा किया है और वह यह जानना चाहता है कि अमेरिका अपने पायलटों को किस तरह से ट्रेनिंग देता है।

अमेरिका में दिखने वाले UFO का चीन से कनेक्‍शन! सुपरपावर ने लगाया बहुत बड़ा आरोप

इसके बावजूद कई फुटेज और तस्‍वीरों को खारिज नहीं किया जा सका है। यानी अभी भी UFO की मिस्‍ट्री पूरी तरह सुलझी नहीं है।

ख़ास बातें
  • अमेरिका में UFO से जुुड़े मामलों की जांच चल रही है
  • ज्‍यादातर वाकयों को आम घटना बताया जा रहा है
  • UFO को एलियंस से जोड़कर नहीं देखा जा रहा
विज्ञापन
अमेरिका की खुफ‍िया एजेंसियां कई वर्षों से आसमान में UFO देखे जाने के मामलों की पड़ताल कर रही हैं। UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स। ये कहां से आते हैं और कहां चले जाते हैं, पता ही नहीं चलता। अमेर‍िका और मैक्सिको के आसमान में इनकी सबसे ज्‍यादा आवाजाही स्‍पॉट होती है और लाखों लोग यह भरोसा करते आए हैं कि UFO के जरिए दूसरी दुनिया में रहने वाले एलियंस हमारी टोह ले रहे हैं। वर्षों की रिसर्च के बाद अमेरिका के अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि UFO का दूसरी दुनिया से कोई ताल्‍लुक नहीं, बल्कि ये चीन की करतूत हैं। अधिकारियों का मानना है कि चीन, अमेरिका के एडवांस फाइटर प्‍लेन्‍स से जानकारी हासिल करने के लिए अपने ड्रोन्‍स भेज रहा है। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि चीन ने पहले भी ऐसा किया है और वह यह जानना चाहता है कि अमेरिका अपने पायलटों को किस तरह से ट्रेनिंग देता है। हालांकि कई ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट भी हैं, जो चीन से जुड़े हुए नहीं हैं। अधिकारियों का मानना है कि ये संभवतः ऑप्टिकल इल्‍यूजन यानी भ्रम की वजह से हैं। 

इसके बावजूद कई फुटेज और तस्‍वीरों को खारिज नहीं किया जा सका है। यानी अभी भी UFO की मिस्‍ट्री पूरी तरह सुलझी नहीं है, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर आश्‍वस्‍त हैं कि आसमान में उड़ने वाले टेक्‍नॉलजी का कोई एलियन रोल नहीं है। 

इस साल मई में पेंटागन के अधिकारियों ने कहा था कि उन्‍होंने धरती पर एलियंस की मौजूदगी के कोई सबूत नहीं देखे हैं। एक अधिकारी ने खुलासा किया था कि पिछले 20 साल कुल 400 UFO देखे गए हैं और यह आंकड़ा पहले से दोगुना हो गया है। अधिकारियों ने कहा था कि किसी तरह की अलौकिक उत्पत्ति का सबूत उनके सामने नहीं आया है।

वहीं, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) से जुड़ी स्‍टडी में भाग लेने के लिए 16 लोगों का चयन किया है। UAP जिसे अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग फ‍िनॉमिना कहा जाता है, वह UFO का ही रीब्रैंड वर्जन है। रिसर्च के तहत अनक्‍लासिफाइड डेटा का इस्‍तेमाल करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे अगले साल तक सार्वजनिक किया जाएगा।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, Aliens, America, China, UFO Report, science news latest

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »