Surya Grahan Live : 4 दिन बाद सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, ऐसे देखें लाइव

Surya Grahan Live : 8 अप्रैल को लगने जा रहा ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। अमेरिका के कई शहरों में दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा।

Surya Grahan Live : 4 दिन बाद सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, ऐसे देखें लाइव

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा।

ख़ास बातें
  • 4 दिनों के बाद लगेगा इस साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण
  • भारत में यह नहीं दिखाई देगा
  • ग्रहण को नासा के यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है
विज्ञापन
Solar eclipse 2024 live watch : चार दिनों के बाद 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह अमेरिका, मैक्‍सिको और कनाडा जैसे देशों में प्रभावी होगा। भारत में इस ग्रहण का असर नहीं रहेगा क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। लेकिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की घटनाएं आए दिन नहीं होतीं। भारत में साल 2031 में सूर्यग्रहण दिखाई देने वाला है। ऐसे में चार दिन बाद लग रहे ग्रहण को बहुत से लोग ऑनलाइन लाइव देखना चाहते हैं। यह कैसे मुमकिन होगा, आइए जानते हैं। 
 

क्‍या होता है सूर्यग्रहण

आसान शब्‍दों में समझना हो तो जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आ जाता है तब सूर्यग्रहण लगता है। 8 अप्रैल को लगने जा रहा ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। अमेरिका के कई शहरों में दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, 54 साल पहले 1970 में ऐसा ग्रहण लगा था और आगे चलकर साल 2078 में फ‍िर से यह खगोलीय घटना होगी। बताया जाता है कि ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आएगा तो धरती पर जो परछाई बनेगी, वह 185 किलोमीटर चौड़ी होगी।
 

सूर्यग्रहण की टाइमिंग? 

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से  रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा। क्‍योंकि भारत में तब रात हो रही होगी, इसलिए ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लोग यूट्यूब चैनलों और विभिन्‍न साइंस वेबसाइटों पर इस ग्रहण को देख पाएंगे।
 

How to Watch Solar Eclipse 2024 Live 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) 2024 के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम करेगी। भारतीय समय के अनुसार, 8 अप्रैल को रात 10.30 बजे से पूर्ण सूर्यग्रहण को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »