Surya Grahan 2022 : देखें इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की पहली तस्‍वीरें

Surya Grahan 2022 : आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 17:23 IST
ख़ास बातें
  • यह ग्रहण की शुरुआती तस्‍वीरें हैं
  • इनमें सूर्य को थोड़ा कटा हुआ देख सकते हैं
  • अगला सूर्य ग्रहण अप्रैल 2023 में दिखाई देगा

Surya Grahan 2022 : आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 2:28 बजे से हो गई है। यह ग्रहण शाम 6:31 बजे खत्‍म होगा।

Surya Grahan 2022 : भारत में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। देश के तमाम शहरों में सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है। सूर्य ग्रहण की यह तस्‍वीर ‘गैजेट्स360 हिंदी' की टीम ने खास आपके लिए ली है। हमने इस तस्‍वीर को उत्तराखंड के हल्‍द्वानी से लिया है। यहां सूर्य ग्रहण जब अपने पीक पर होगा, तो सूर्य लगभग 44 फीसदी तक ढक जाएगा। यह ग्रहण की शुरुआती तस्‍वीरें हैं, जिनमें आप सूर्य को थोड़ा कटा हुआ देख सकते हैं। भारत के अलावा यूरोप, पश्चिमी एशिया और पूर्वोत्तर अफ्रीका में भी यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है। 
 
आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 2:28 बजे से हो गई है। यह ग्रहण शाम 6:31 बजे खत्‍म होगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। यह हमारे ग्रह पर छाया डालता है और सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देता है। आज लग रहा आंशिक ग्रहण इस साल का दूसरा आंशिक ग्रहण है। इससे पहले 30 अप्रैल को आंशिक ग्रहण देखा गया था। 
Advertisement
 
याद रखने वाली बात यह भी है कि एकसाथ पृथ्‍वी के सभी भागों से आंशिक सूर्य ग्रहण या पूर्ण सूर्य ग्रहण कभी नहीं दिखाई देता। ऐसा इसलिए क्‍योंकि चंद्रमा पृथ्वी की तुलना में बहुत छोटा है और इसकी छाया सिर्फ कुछ सौ मील चौड़ी है। इसका मतलब है कि यह किसी एक समय में पृथ्‍वी के एक हिस्‍से को ही कवर कर सकता है। 
 
आज का सूर्य ग्रहण जब अपने पीक पर पहुंचेगा, तब यह सूर्य की डिस्‍क को 82 फीसदी तक कवर करेगा। रूस के कुछ इलाकों में सूर्य की डिस्‍क 80 फीसदी तक ढकी हुई नजर आएगी। चीन के कुछ इलाकों में सूर्य की डिस्‍क 70 फीसदी, नॉर्वे में 63 और फ‍िनलैंड में यह 62 फीसदी ढकी हुई दिखाई देगी। यह सूर्य ग्रहण दुनिया में कहीं भी पूर्ण नहीं होगा। इसकी वजह चंद्रमा और सूर्य का पूरी तरह से एक सीध में नहीं होना है। 
Advertisement
 
आप इस सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। वैसे तो भारत के ज्‍यादा शहरों में ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तामलोंग, इम्फाल, डिब्रूगढ़, ईटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिलचर और आईजॉल में यह नहीं दिखेगा। इनमें ज्‍यादा शहर पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के हैं।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.