• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 25 अक्‍टूबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ग्रहण का समय, ऐसे देखें ऑनलाइन लाइव

25 अक्‍टूबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ग्रहण का समय, ऐसे देखें ऑनलाइन लाइव

Surya Grahan : आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 2:28 बजे से होगी, जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा।

25 अक्‍टूबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ग्रहण का समय, ऐसे देखें ऑनलाइन लाइव

Surya Grahan : ‘वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट 2.0’ के जरिए 25 अक्टूबर को लोग अपने घरों, ऑफ‍िसेज से आंशिक सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

ख़ास बातें
  • भारत के ज्‍यादातर इलाकों में यह देखा जा सकेगा
  • इस दौरान सूर्य कटा हुआ दिखाई देगा
  • रूस में सबसे ज्‍यादा 80 फीसदी ग्रहण दिखाई देगा
विज्ञापन
आने वाले मंगलवार यानी 25 अक्‍टूबर को पृथ्‍वी पर आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यूरोप, पश्चिमी एशिया और पूर्वोत्तर अफ्रीका के अलावा इसे भारत के ज्‍यादातर इलाकों में भी देखा जा सकेगा। आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए यह बेहतरीन मौका है। जहां-जहां यह सूर्यग्रहण दिखाई दे रहा है, लोग इस नजारे को अपनी आंखों से देख सकते हैं। इसके अलावा सूर्य ग्रहण को फ्री में ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। कैसे, आइए जानते हैं।
 

भारत में सूर्य ग्रहण का समय  

आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 2:28 बजे से होगी, जब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा। यह ग्रहण शाम 6:31 बजे खत्‍म होगा। अगर आपका शहर इस ग्रहण को कवर नहीं कर रहा या फ‍िर किन्‍हीं वजहों जैसे- खराब मौसम की वजह से सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को ना मिले, तो आप इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। 

‘वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट 2.0'  के जरिए 25 अक्टूबर को लोग अपने घरों, ऑफ‍िसेज से आंशिक सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे। इस ग्रहण को इटली के रोम से फिल्माया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप आंशिक सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। इस वेबसाइट की मोबाइल ऑब्‍जर्वेट्री टीम भी आ‍ंशिक ग्रहण को लाइव स्‍ट्रीम करेगी। यूट्यूब चैनल पर भी इसे देखा जा सकेगा।  


 

कब लगता है सूर्य ग्रहण 

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। यह हमारे ग्रह पर छाया डालता है और सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देता है। 25 अक्टूबर का आंशिक ग्रहण 2022 का दूसरा आंशिक ग्रहण है। इससे पहले 30 अप्रैल को आंशिक ग्रहण देखा गया था। 
 

पूरी पृथ्‍वी पर एकसाथ नहीं होता सूर्य ग्रहण

एकसाथ पृथ्‍वी के सभी भागों से आंशिक सूर्य ग्रहण या पूर्ण सूर्य ग्रहण कभी नहीं दिखाई देता। ऐसा इसलिए क्‍योंकि चंद्रमा पृथ्वी की तुलना में बहुत छोटा है और इसकी छाया सिर्फ कुछ सौ मील चौड़ी है। इसका मतलब है कि यह किसी एक समय में पृथ्‍वी के एक हिस्‍से को ही कवर कर सकता है। 
 

आंशिक सूर्य ग्रहण का मतलब 

25 अक्‍टूबर का सूर्य ग्रहण जब अपने पीक पर होगा, तब यह सूर्य की डिस्‍क को 82 फीसदी तक कवर करेगा। रूस में 80 फीसदी सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। चीन में 70 फीसदी, नॉर्वे में 63 और फ‍िनलैंड में यह 62 फीसदी सूर्य की डिस्‍क को कवर करेगा, इसलिए यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। ध्‍यान रहे कि दुनिया में कहीं भी यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि चंद्रमा और सूर्य पूरी तरह से एक सीध में नहीं होंगे। इस दौरान सूर्य आधा कटा हुआ नजर आएगा। 
 

अगला सूर्य ग्रहण कब

अगर किसी वजह से आप इस खगोलीय नजारे को लाइव नहीं देख पाए, तो 20 अप्रैल 2023 का दिन याद रखिएगा। इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  6. Google Maps Hacks: Toll-Free रूट फीचर बचा सकता है आपके सैकड़ों रुपये, ऐसे करें यूज
  7. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  8. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  9. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  10. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  11. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  12. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  13. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  2. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  3. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  4. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  5. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  6. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  7. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  8. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  9. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  10. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »