• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Surya Grahan Update : सूर्यग्रहण के लिए तैयार भारत का आदित्‍य! 8 अप्रैल को करेगा ‘कमाल’

Surya Grahan Update : सूर्यग्रहण के लिए तैयार भारत का आदित्‍य! 8 अप्रैल को करेगा ‘कमाल’

Surya Grahan Update : पूर्ण सूर्यग्रहण की शुरुआत सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा के आने से होगी। ग्रहण 4 मिनट तक रहेगा और पृथ्‍वी से सूर्य नहीं दिखेगा।

Surya Grahan Update : सूर्यग्रहण के लिए तैयार भारत का आदित्‍य! 8 अप्रैल को करेगा ‘कमाल’

Aditya L1 पृथ्‍वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंज पॉइंट 1 पर मौजूद है।

ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा है सूर्यग्रहण
  • इसरो का आदित्‍य एल1 भी बनेगा हिस्‍सा
  • सूर्य के ट्रैक पर बनाए रखेगा नजर
विज्ञापन
Solar Eclipse latest Update : 8 अप्रैल को लगने जा रहे इस साल के पहले सूर्यग्रहण से जुड़ी तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत का सौर मिशन आदित्‍य एल-1 (Aditya L1) भी पूर्ण सूर्यग्रहण को देखेगा। रिपोर्टों के अनुसार, जब अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण का असर होगा, तब आदित्‍य एल1 भी सूर्य पर नजर बनाए रखेगा। पूर्ण सूर्यग्रहण की शुरुआत सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा के आने से होगी। कहा जा रहा है कि पूर्ण सूर्यग्रहण 4 मिनट तक रहेगा और पृथ्‍वी से सूर्य नहीं दिखेगा। 

हालांकि भारत से यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा, क्‍योंकि तब यहां रात होगी। Aditya L1 मिशन को पिछले साल लॉन्‍च किया गया था। उसमें 6 इंस्‍ट्रूमेंट लगे हैं। Aditya L1 पृथ्‍वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर एक ऐसी जगह पर है, जिसे लैग्रेंज पॉइंट 1 (Lagrange Point 1) कहा जाता है। 

लैग्रेंज पॉइंट 1 से सूर्य पर हमेशा नजर रखी जा सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, Aditya L1 के 6 इंस्‍ट्रूमेंट्स में से 2 को सूर्य ग्रहण का अवलोकन करने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। ये इंस्‍ट्रूमेंट हैं- 
विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT)।

सूर्यग्रहण की सबसे खास बात है कि अगर चंद्रमा सौर डिस्‍क को ब्‍लॉक कर दे तो सूर्य का कोरोना नजर आने लगता है, जो सूर्य की बाहरी परतों को चमकता हुआ दिखाता है। पृथ्‍वी से यह नजारा कुछ पलों के लिए ही दिखता है। मुमकिन है कि Aditya L1 ऐसी ही किसी तस्‍वीर को कैप्‍चर करे। 
 

How to Watch Solar Eclipse 2024 Live 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) 2024 के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम करेगी। भारतीय समय के अनुसार, 8 अप्रैल को रात 10.30 बजे से पूर्ण सूर्यग्रहण को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। कई अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी इसका टेलिकास्‍ट होगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »