• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Solar Eclipse 2024 : 2 अक्‍टूबर को फ‍िर लग रहा सूर्यग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

Solar Eclipse 2024 : 2 अक्‍टूबर को फ‍िर लग रहा सूर्यग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

Surygrahan 2024 : 2 अक्‍टूबर को लगने जा रहा सूर्यग्रहण एक वलयाकार (annular) ग्रहण होगा। इस दौरान रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी।

Solar Eclipse 2024 : 2 अक्‍टूबर को फ‍िर लग रहा सूर्यग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें

जिस इलाके से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और जहां खत्‍म होगा, वह यात्रा करीब 14 हजार 163 किलोमीटर होगी।

ख़ास बातें
  • 2 अक्‍टूबर को लग रहा 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण
  • रिंग ऑफ फायर भी आएगी नजर
  • पृथ्‍वी पर एक बड़े एरिया को कवर करेगा यह ग्रहण
विज्ञापन
Surygrahan 2024 : इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्‍टूबर को लगने जा रहा है। इससे पहले 8 अप्रैल को अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के तमाम इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया था। भारत में वह प्रभावी नहीं था। 2 अक्‍टूबर को लगने जा रहा सूर्यग्रहण एक वलयाकार (annular) ग्रहण होगा। इस दौरान रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी, जब सूर्य किसी जलती हुई अंगूठी की तरह दिखेगा। रिंग ऑफ फायर  को 7 मिनट 25 सेकंड तक देखा जा सकेगा। 
 

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण  

2 अक्‍टूबर को लग रहा सूर्य ग्रहण धरती पर एक बड़े इलाके को प्रभावित करेगा। इसकी शुरुआत उत्तरी प्रशांत महासागर में हवाई के दक्षिण से होगी और यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में साउथ जॉर्जिया में खत्‍म होगा। 
 

14 हजार किलोमीटर का सफर करेगा ग्रहण 

जिस इलाके से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और जहां खत्‍म होगा, वह यात्रा करीब 14 हजार 163 किलोमीटर होगी। इसका पथ 265 से 331 किलोमीटर चौड़ा होगा। हालांकि रिंग ऑफ फायर की घटना सिर्फ साउथ अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी एरिया में दिखेगी, क्‍योंकि ग्रहण का ज्‍यादातर रास्‍ता समुद्र के ऊपर से है। 
 

रिंग ऑफ फायर की बेस्‍ट लोकेशन 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, 'रिंग ऑफ फायर' का बेस्‍ट नजारा रापा नुई नाम के एक सुदूर ज्वालामुखी द्वीप से दिखेगा। यह जगह दक्षिणी प्रशांत महासागर में है। खास बात है कि 11 जुलाई 2010 को वहां पूर्ण सूर्यग्रहण भी दिखाई दिया था। 
 

क्‍या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण 

2 अक्‍टूबर को लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है। भारत में एक अच्‍छे सूर्य ग्रहण की संभावना 21 मई 2031 को बन रही है। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar eclipse) होगा, जिसमें सूर्य का लगभग 28.87% हिस्‍सा दिखाई नहीं देगा। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट बताती है कि ग्रहण का सबसे बेस्‍ट व्‍यू केरल और तमिलनाडु के शहरों में दिखाई देगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »