सूर्य फ‍िर हुआ अशांत! उभरा पृथ्‍वी से 7 गुना बड़ा सनस्‍पॉट, सौर तूफानों का खतरा बढ़ा

Sunspot : दक्षिण कोरियाई खगोलशास्त्री बम-सुक येओम (Bum-Suk Yeom) ने इस सनस्‍पॉट को सबसे पहले देखा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2023 14:22 IST
ख़ास बातें
  • दो दिन पहले तक सनस्‍पॉट नहीं था सूर्य में मौजूद
  • इसकी वजह से पृथ्‍वी पर बढ़ गया है सौर तूफानों का खतरा
  • सनस्‍पॉट को बिना टेलिस्‍कोप के भी देखा जा सकता है

दो दिन पहले तक सनस्‍पॉट का कोई अस्तित्‍व नहीं था। इसने बहुत तेजी से अपना आकार बढ़ाया है।

Photo Credit: Nasa

सूर्य में बहुत बड़े सनस्‍पॉट का पता चला है। यह सनस्‍पॉट पृथ्‍वी से 7 गुना चौड़ा है और बिना टेलिस्‍कोप के देखा जा सकता है। ग्रहण देखने वाले चश्‍मे की मदद से आप सूर्य पर उभरे सनस्‍पॉट को देख सकते हैं। स्‍पेसवेदरडॉटकॉम ने इसके बारे में जानकारी दी है। सनस्‍पॉट का नाम (AR3354) रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरियाई खगोलशास्त्री बम-सुक येओम (Bum-Suk Yeom) ने इस सनस्‍पॉट को सबसे पहले देखा। इस वजह से पृथ्‍वी पर सौर तूफानों का खतरा फ‍िर बढ़ गया है। 

रिपोर्ट में हैरानी जाहिर की गई है कि दो दिन पहले तक सनस्‍पॉट का कोई अस्तित्‍व नहीं था। इसने बहुत तेजी से अपना आकार बढ़ाया है। अनुमान है कि सनस्‍पॉट की वजह से बहुत जल्‍द कोरोनल मास इजेक्‍शन और सोलर फ्लेयर की घटनाएं हो सकती हैं। 

मंगलवार को एक ट्वीट में नासा सन एंड स्‍पेस ने बताया है कि बीते 24 घंटों में सूर्य से 4 कोरोनल मास इजेक्‍शन और 1 सोलर फ्लेयर निकला है। कोरोनल मास इजेक्शन या CME, सौर प्लाज्मा के बड़े बादल होते हैं। सौर विस्फोट के बाद ये बादल अंतरिक्ष में सूर्य के मैग्‍नेटिक फील्‍ड में फैल जाते हैं। अंतरिक्ष में घूमने की वजह से इनका विस्‍तार होता है और अक्‍सर यह कई लाख मील की दूरी तक पहुंच जाते हैं। कई बार तो यह ग्रहों के मैग्‍नेटिक फील्‍ड से टकरा जाते हैं। 
 

जब सीएमई की दिशा की पृथ्‍वी की ओर होती है, तो यह जियो मैग्‍नेटिक यानी भू-चुंबकीय गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। इनकी वजह से सैटेलाइट्स में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और पावर ग्रिड पर असर पड़ सकता है। इनका असर ज्‍यादा होने पर ये पृथ्‍वी की कक्षा में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को भी खतरे में डाल सकते हैं। 

सूर्य में उभरे सनस्‍पॉट की वजह उसका सौर चक्र है। 11 साल के सौर चक्र ने सूर्य को बहुत अधिक अशांत कर दिया है। यह सौर चक्र साल 2025 तक जारी रहेगा। इसकी वजह से पृथ्‍वी पर सौर तूफान आते रहेंगे। इनकी तीव्रता व्‍यापक होने पर ये हमारे सैटेलाइट्स को तबाह कर सकते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को खतरे में डाल सकते हैं। पृथ्‍वी पर इंटरनेट बाधित कर सकते हैं। पावर ग्रिडों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
Advertisement

नासा की सोलर डायनैमिक्‍स ऑब्‍वर्जेट्री सूर्य में हो रही गतिविध‍ियों पर नजर रखती है। वह साल 2010 से डेटा जुटा रही है। नासा ऐसी तकनीक डेवलप कर रही है, जिससे भविष्‍य में 30 मिनट पहले सौर तूफानों पर अलर्ट जारी किया जा सकेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.