• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सूर्य ‘तमतमाया’, एक दिन में निकले 10 सोलर फ्लेयर्स, पृथ्‍वी पर रेडियो ब्‍लैकआउट, देखें वीडियो

सूर्य ‘तमतमाया’, एक दिन में निकले 10 सोलर फ्लेयर्स, पृथ्‍वी पर रेडियो ब्‍लैकआउट, देखें वीडियो

Solar Flare : इसकी वजह से अटलांटिक महासागर के ऊपर कुछ देर के लिए रेडियो ब्लैकआउट हो गया।

सूर्य ‘तमतमाया’, एक दिन में निकले 10 सोलर फ्लेयर्स, पृथ्‍वी पर रेडियो ब्‍लैकआउट, देखें वीडियो

Solar Flare : जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं।

ख़ास बातें
  • हमारा सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा है
  • इससे एक दिन में करीब 10 सोलर फ्लेयर निकले
  • अटलांटिक महासागर के ऊपर हुआ रेडियो ब्‍लैकआउट
विज्ञापन
सूर्य (Sun) में हो रही हलचलों ने वैज्ञानिकों को हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े तारे पर नजर बनाए रखने के लिए मजबूर कर दिया है। हमारा सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा है और अभी बहुत एक्टिव फेज में है। सूर्य में उभरे एक सनस्‍पॉट (Sunspot) के कारण बुधवार को उससे करीब 10 सोलर फ्लेयर्स निकले। इन सोलर फ्लेयर्स में एक M6 कैटिगरी का पावरफुल फ्लेयर भी था। इसकी वजह से अटलांटिक महासागर के ऊपर कुछ देर के लिए रेडियो ब्लैकआउट हो गया। 

रिपोर्टों के अनुसार, जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। सोलर फ्लेयर्स हमारे सौरमंडल के सबसे शक्तिशाली विस्फोट में से एक हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है। इनमें मौजूद एनर्जेटिक पार्टिकल्‍स प्रकाश की गति से अपना सफर तय कोरोनल मास इजेक्शन भी होता है। पृथ्‍वी की ओर लक्ष्‍य बनाकर निकलने वाले सोलर फ्लेयर सूर्य के वातावरण से निकलकर महज 8 मिनट में हमारे ग्रह तक पहुंच जाते हैं। 

इन्‍हें तीव्रता के हिसाब से अलग-अलग कैटिगरी में बांटा जाता है। X क्‍लास फ्लेयर्स सबसे पावरफुल सौलर फ्लेयर होते हैं। उसके बाद M क्‍लास सोलर फ्लेयर्स का नंबर आता है। बुधवार को रिपोर्ट हुए ज्‍यादातर फ्लेयर्स M क्‍लास के थे। एकसाथ इतनी संख्‍या में निकले सोलर फ्लेयर्स ने वैज्ञानिकों को भी हैरान किया है। कुछ वैज्ञानिकों ने इस बारे में ट्वीट करके भी बताया। 

सोलर भौतिक विज्ञानी, ‘कीथ स्ट्रॉन्ग' ने ट्वीट किया क‍ि 3 और M फ्लेयर्स, जोकि M6, M3 और M2 क्‍लास के हैं और सभी AR3165 से निकले हैं। इसके बाद उन्‍होंने जानकारी दी कि कुल 10 सोलर फ्लेयर निकले हैं। कीथ ने एक्‍स क्‍लास सोलर फ्लेयर के निकलने की संभावना भी जताई। AR3165 ही वह सनस्‍पॉट है, जो हाल-फ‍िलहाल सूर्य में दिखाई दिया है। 
 

सोलर फ्लेयर्स के साथ कभी-कभी कोरोनल मास इजेक्शन (CME) भी होते हैं। ये सौर प्लाज्मा के बड़े बादल होते हैं। सौर विस्फोट के बाद ये बादल अंतरिक्ष में सूर्य के मैग्‍नेटिक फील्‍ड में फैल जाते हैं। अंतरिक्ष में घूमने की वजह से इनका विस्‍तार होता है और अक्‍सर यह कई लाख मील की दूरी तक पहुंच जाते हैं। कई बार तो यह ग्रहों के मैग्‍नेटिक फील्‍ड से टकरा जाते हैं। जब इनकी दिशा की पृथ्‍वी की ओर होती है, तो यह जियो मैग्‍नेटिक यानी भू-चुंबकीय गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। इनकी वजह से सैटेलाइट्स में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और पावर ग्रिड पर असर पड़ सकता है। इनका असर ज्‍यादा होने पर ये पृथ्‍वी की कक्षा में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को भी खतरे में डाल सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »