SpaceX के CEO एलन मस्‍क को भरोसा, इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा स्‍टारशिप

एलन मस्क ने स्वीकार किया कि स्पेसएक्स ने अपने सुपर हेवी रॉकेट के लिए ‘रैप्टर 2’ इंजन डेवलप करने में कठिनाइयों का सामना किया है।

SpaceX के CEO एलन मस्‍क को भरोसा, इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा स्‍टारशिप

SpaceX के लिए फाल्‍कन 9 रॉकेट काफी अहम रहा है। इसके जरिए अब तक 144 सफल लॉन्‍च किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क ने तमाम सवालों के जवाब दिए
  • प्रोजेक्‍ट में आ रही कठ‍िनाइयां भी बताईं
  • इंजनों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने पर सकारात्‍मक दिखे
विज्ञापन
अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) ने गुरुवार को कहा कि वह इस इस बात को लेकर ‘बहुत ज्‍यादा आश्‍वस्‍त' हैं कि उनकी नई स्पेसएक्स (SpaceX) स्टारशिप इस साल पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगी। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के टेक्‍सास स्थित बोका चीका (Boca Chica) में कंपनी की स्‍टारबेस फैसिल‍िटी में उन्‍होंने न्‍यूज मीडिया और अपने सपोटर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने सवालों के जवाब भी दिए। एलन मस्क ने स्वीकार किया कि स्पेसएक्स ने अपने सुपर हेवी रॉकेट के लिए ‘रैप्टर 2' इंजन डेवलप करने में कठिनाइयों का सामना किया है। यह एक नेक्‍स्‍ट-जेनरेशन री-यूजेबल लॉन्‍च बूस्‍टर है, जिसे स्‍टारशिप स्‍पेसक्राफ्ट को ऑर्बिट में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्‍होंने बताया कि तेज गर्मी के कारण इंजनों के थ्रस्‍टर चैंबर्स के अंदर समस्‍या आ रही है। 

हालांकि उन्‍होंने बताया कि ‘हम इसे सॉल्‍व करने के बहुत करीब हैं।' अगले महीने तक एक सप्ताह में लगभग सात-आठ इंजनों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने और साल के आखिर तक हर महीने एक नई स्टारशिप और बूस्टर का प्रोडक्‍शन करने की उम्मीद है। एलन मस्‍क ने यह भी विश्‍वास जताया कि स्‍टारशिप इस साल पृथ्‍वी की कक्षा में पहुंच जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के टाइम फ्रेम से फ्लाइट के लिए एक महत्‍वाकांक्षी उपलब्धि तय होगी। SpaceX के लिए फाल्‍कन 9 रॉकेट काफी अहम रहा है। इसके जरिए अब तक 144 सफल लॉन्‍च किए गए हैं। 

हालांकि टेक्सास में स्थित बोका चीका टेस्‍ट-फ्लाइट और प्रोडक्‍शन फैसिलिटी का फ्यूचर अब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के हाथ में है, जो इस साइट का एनवायरनमेंटल असेसमेंट कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें FAA रिव्‍यू के बारे में क्‍या जानकारी है। मस्‍क ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन संकेत मिल गया है कि मार्च तक मंजूरी दी जा सकती है। 

कंपनी साल 2023 में होने वाले एक लॉन्‍च की भी तैयारी कर रही है। इसे वह दुनिया का पहला प्राइवेट मून मिशन कहती है। इस मिशन के तहत जापानी उद्यमी युसाकु मेजावा और एक दर्जन लोगों को चंद्रमा के सफर पर ले जाया जाना है। 

SpaceX की तैयारियां बड़ी हैं। वह स्‍टारलिंक (Starlink) के जरिए दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाना चाहती है। हाल ही में उसकी इस महत्‍वाकांक्षी योजना को झटका लगा है। 3 फरवरी को स्पेसएक्स ने 49 सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में लॉन्च किया था, लेकिन एक भू-चुंबकीय (geomagnetic) तूफान ने उनमें से लगभग 40 सैटेलाइट को नष्ट कर दिया। SpaceX ने कहा है कि तूफान ने पिछले लॉन्च के मुकाबले 50 फीसदी अधिक अवरोध पैदा किया, जिसने सैटेलाइट्स को पृथ्वी में अपनी उचित कक्षा तक पहुंचने से रोक दिया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »