दुनिया की सबसे गहरे पानी में तैरने वाली मछली हुई कैमरे में कैद

इसकी इमेज एक ऑटोनॉमस व्हीकल पर लगे कैमरे से ली गई है जो बहुत कम लाइट का इस्तेमाल करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • यह अभी तक की सबसे गहरे पानी में पाई गई मछली है
  • इस मछली की पहचान Pseudoliparis के तौर पर की गई है
  • इसे जापान के दक्षिण में इजु ओगास्वारा ट्रेंच में पाया गया है

यह मछली समुद्र के तल पर 8,336 मीटर की गहराई में मिली है

समुद्री जीवों के बारे में अक्सर नई जानकारियां मिलती हैं। इनमें से कुछ हैरान करने वाली होती हैं। मैरीन साइंटिस्ट्स ने प्रशांत महासागर की बहुत गहराई में मछली की एक दुर्लभ प्रजाति खोजी है। यह अभी तक की सबसे गहरे पानी में पाई गई मछली है। यह समुद्र के तल पर 8,336 मीटर की गहराई पर कैमरे में कैद हुई है। इसकी इमेज एक ऑटोनॉमस व्हीकल पर लगे कैमरे से ली गई है जो बहुत कम लाइट का इस्तेमाल करता है। 

NBC News के अनुसार, इस मछली की पहचान Pseudoliparis के तौर पर की गई है, जो एक प्रकार की स्नेलफिश है। यह एक बड़े टैडपोल की तरह लगती है। यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि जहाज 80 मेगापास्कल के प्रेशर पर ऑपरेट कर रहा था, जो समुद्र की सतहह के प्रेशर से लगभग 800 गुना है। इस मछली को ऑस्ट्रेलिया और जापान के संयुक्त साइंटिफिक मिशन की दो महीने की यात्रा के दौरान जापान के दक्षिण में इजु ओगास्वारा ट्रेंच में पाई गई है। यह मिशन गहरे समुद्र में मछलियों की जनसंख्या की एक दशक पुरानी स्टडी का हिस्सा था। यह स्टडी यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से हो रही है। 

Minderoo-UWA डीप सी रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर, Alan Jamieson ने बताया, "हमने डीप सी में स्नेलफील पर रिसर्च करने में 15 वर्ष से अधिक लगाए हैं। इनका इतनी गहराई पर भी मौजूद होना वास्तव में हैरान करता है।" इससे पहले सबसे गहरे पानी में मछली 8,178 मीटर पर Mariana Trench में पाई गई थी। स्नेलफिश की 300 से अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से अधिकतर नदियों के कम गहरे पानी में पाई जाती हैं। 

पिछले वर्ष अमेरिकी स्पेस एजेंसी Nasa की एक सैटेलाइट इमेज में तीनों झीलों को एक साथ दिखाया गया था। इनमें से एक झील हरे रंग, एक गहरे नीले रंग की और एक झील पीले रंग की दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे इनके पानी में किसी ने रंग घोल दिया हो। ये झीलें इथियोपिया की ग्रेट रिफ्ट वैली Lake Shala, Lake Abijatta और Lake Langano हैं। इनमें से शाला लेक का पानी गहरे नीले रंग का दिखाई देता है। अबिजट्टा झील के पानी का रंग हरा है, जबकि लैंगानो झील को पीले रंग के पानी के साथ देखा जा सकता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Marine, Science, vessel, Sea, Data, NASA, Study, Japan, Depth, surprise, Camera, Lake, Image, Research

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  4. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  5. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  6. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  4. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  5. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  6. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  10. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.