• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 3 झीलें और सबका अलग रंग, Nasa की सैटेलाइट इमेज में दिखा शानदार नजारा, जानें इनके बारे में

3 झीलें और सबका अलग रंग, Nasa की सैटेलाइट इमेज में दिखा शानदार नजारा, जानें इनके बारे में

तस्‍वीरों में एक झील हरे रंग, एक गहरे नीले रंग की और एक झील पीले रंग की दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे इनके पानी में किसी ने रंग घोल दिया हो।

3 झीलें और सबका अलग रंग, Nasa की सैटेलाइट इमेज में दिखा शानदार नजारा, जानें इनके बारे में

इन झीलों के नाम हैं- शाला झील (Lake Shala), अबिजट्टा झील (Lake Abijatta) और लैंगानो झील (Lake Langano)।

ख़ास बातें
  • ये झीलें इथियोपिया की ग्रेट रिफ्ट वैली में स्थित हैं
  • कई कारणों से इनका रंग अलग है
  • सैटेलाइट तस्‍वीर में लगता है कि किसी ने पानी में रंग घोल दिया है
विज्ञापन
वैसे तो पानी का कोई रंग नहीं होता, लेकिन जब हम किसी झील को देखते हैं, तो अमूमन उसका पानी हरा या नीला दिखाई देता है। अगर आप कभी नैनीताल गए होंगे, तो नैनीझील का भी कोई रंग जरूर नोटिस किया होगा। अफ्रीकी महाद्वीप के देश इथियोपिया (Ethiopia) में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है, लेकिन अलग अंदाज में। यहां तीन झीलों की ‘तिकड़ी' के पानी का रंग एक-दूसरे से बिलकुल अलग है। हाल ही में Nasa (नासा) की एक सैटेलाइट इमेज में तीनों झीलों को एकसाथ दिखाया गया है। तस्‍वीरों में एक झील हरे रंग, एक गहरे नीले रंग की और एक झील पीले रंग की दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे इनके पानी में किसी ने रंग घोल दिया हो। 

इन झीलों के नाम हैं- शाला झील (Lake Shala), अबिजट्टा झील (Lake Abijatta) और लैंगानो झील (Lake Langano)। शाला झील का पानी गहरे नीले का दिखाई देता है। अबिजट्टा झील हरे रंग में नजर आती है, जबकि लैंगानो झील का रंग पीला है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, ये झीलें इथियोपिया की ग्रेट रिफ्ट वैली में स्थित हैं, जो राजधानी अदीस अबाबा से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण में है।

इन झीलों को तस्‍वीरों में कैद किया है लैंडसैट 8 सैटेलाइट ने। यह नासा और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का सैटेलाइट है। सैटेलाइट ने अपने लैंड इमेजर का इस्‍तेमाल करके कई महीने पहले यह तस्‍वीर ली थी। इन्‍हें 7 अक्‍टूबर को ऑनलाइन रिलीज किया गया। 

बात करें इन अफ्रीकी झीलों की, तो शाला झील लगभग 12 किमी लंबी और 28 किमी चौड़ी है। यह तीन झीलों में सबसे गहरी है, जिसकी अधिकतम गहराई 266 मीटर है। आसमान से देखने पर इसका रंग गहरा नीला रंग दिखाई देता है। बताया जाता है कि झील के तल पर कई छिद्र हैं जो सल्फर को पानी में पंप करते हैं। इस वजह से यह झील बहुत ज्‍यादा क्षारीय (alkaline) है, यानी इसका पीएच बहुत अधिक है। रिपोर्टों के अनुसार, विषम परिस्थितियों के बावजूद इस झील में छोटे क्रस्टेशियंस और सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी है। 

अबिजट्टा झील लगभग 17 किमी लंबी और 15 किमी चौड़ी है। यह तीन झीलों में सबसे उथली है, जिसकी अधिकतम गहराई 14 मीटर है। इसके आकार में बहुत ज्‍यादा बदलाव होता है। पिछले 50 साल में इस झील ने अपने क्षेत्र का लगभग एक तिहाई हिस्सा खो दिया है। माना जाता है कि अबिजट्टा झील का हरा रंग इसकी सतह पर फाइटोप्लांकटन (phytoplankton) के कारण होता है। 

वहीं, लैंगानो झील लगभग 18 किमी लंबी और 16 किमी चौड़ी है। झील का पीला रंग इसके भूरे रंग के तलछट से बनता है। यह पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। यह इस क्षेत्र की इकलौती झील है जिसमें परजीवी कीड़े नहीं होते। 

कहा जाता है कि ये तीनों झीलें कभी एक ही पानी का हिस्सा थीं, जिसे लेक गैला (Lake Galla) के नाम से जाना जाता था। लगभग 10,000 साल पहले टेक्टोनिक प्लेट की स्‍पीड और बारिश के पैटर्न में बदलाव के कारण गैला झील सूखने लगी। करीब  2,000 साल पहले वह झील कई हिस्‍सों में टूट गई और बाद में तीन झीलें बन गईं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »