• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • धरती से 400 km ऊपर थे साइंटिस्‍ट, दिखी विशालकाय ‘खोपड़ी’, Nasa ने रिलीज की फोटो, जानें

धरती से 400 km ऊपर थे साइंटिस्‍ट, दिखी विशालकाय ‘खोपड़ी’, Nasa ने रिलीज की फोटो, जानें

Nasa New image : 12 फरवरी को खींची गई इस तस्‍वीर को नासा की अर्थ ऑब्‍जर्वेट्री ने 31 अक्‍टूबर को रिलीज किया।

धरती से 400 km ऊपर थे साइंटिस्‍ट, दिखी विशालकाय ‘खोपड़ी’, Nasa ने रिलीज की फोटो, जानें

Photo Credit: Nasa

तस्‍वीर में दिख रही खोपड़ी जैसी आकृति 3300 फुट चौड़ा ज्वालामुखी काल्डेरा (caldera) है।

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई तस्‍वीर
  • खोपड़ी जैसी आकृति आई नजर
  • फरवरी महीने में ली गई थी यह तस्‍वीर
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) समय-समय पर ऐसी तस्‍वीरें रिलीज करती है, जो चौंकाती हैं। इस बार स्‍पेस एजेंसी ने एक विशालकाय ‘खोपड़ी' को दिखाया है। असल में यह कोई खोपड़ी नहीं, लेकिन वैसी लगती जरूर है। तस्‍वीर को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से क्लिक किया गया था। असल में यह एक ज्‍वालामुखी का इलाका है, जोकि चाड और लीबिया के क्षेत्र में सहारा रेगिस्‍तान में फैला हुआ है। 12 फरवरी को खींची गई इस तस्‍वीर को नासा की अर्थ ऑब्‍जर्वेट्री ने 31 अक्‍टूबर को रिलीज किया।     

तस्‍वीर में दिख रही खोपड़ी जैसी आकृति 3300 फुट चौड़ा ज्वालामुखी काल्डेरा (caldera) है। हजारों साल तक हुए ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के कारण इसका निर्माण हुआ। खोपड़ी जैसी आकृति में दिखने वाला सफेद रंग असल में सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट का नमकीन मिश्रण है। तस्‍वीर में कई पहाड़‍ियां भी हैं, जिसने इसे खोपड़ी जैसी आकृति दी है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भले यह जगह आज बंजर हो गई है, लेकिन करीब 14 हजार साल पहले यहां बर्फीली झील हुआ करती थी। रिपोर्ट के अनुसार 1960 के दशक में वैज्ञानिकों ने इस इलाके में समुद्री घोंघों (snails) और प्‍लवक (plankton) के जीवाश्‍मों की खोज की थी। इस इलाके से लाखों साल पुराने शैवालों (alge) के जीवाश्‍म भी मिल चुके हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, इतने पुराने जीवाश्‍मों की खोज के बावजूद यह जगह सबसे कम उम्र का ज्‍वालामुखी वाला क्षेत्र है। इसके आसपास मौजूद ज्‍वालामुखी इससे भी पुराने बताए जाते हैं। अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली यह खोपड़ी देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। हालांकि नासा ने तस्‍वीर खींचने वाले अंतरिक्ष यात्री की जानकारी नहीं दी है। 

इस तरह की तस्‍वीरें अक्‍सर सामने आती हैं, खासतौर पर मंगल ग्रह से आने वाली फोटोज वैज्ञानिकों और लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »