• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • क्‍या इस ग्रह पर खत्‍म होगी एलियंस की तलाश? वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर एक्‍सोप्‍लैनेट!

क्‍या इस ग्रह पर खत्‍म होगी एलियंस की तलाश? वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर एक्‍सोप्‍लैनेट!

जिस एक्‍सोप्‍लैनेट की खोज की गई है, उसका नाम एलएचएस 1140 बी (LHS 1140 b) है।

क्‍या इस ग्रह पर खत्‍म होगी एलियंस की तलाश? वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर एक्‍सोप्‍लैनेट!

Photo Credit: B. Gougeon/Université de Montréal

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने एक एक्‍सोप्‍लैनेट पर जुटाई नई जानकारी
  • वहां मौजूद हो सकता है लिक्‍व‍िड वॉटर
  • LHS 1140 b नाम के एक्‍सोप्‍लैनेट को लेकर हुई खोज
विज्ञापन
पृथ्‍वी के अलावा अंतरिक्ष में और कहां जीवन हो सकता है, वैज्ञानिक बरसों से इस खोज में लगे हैं। अब उनकी ‘सुई' एक्‍सोप्‍लैनेट्स पर जाकर टिक गई है। ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट्स (Exoplanets) कहलाते हैं। इंटरनेशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने बड़ी खोज करते हुए ऐसे एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगाया है, जो रहने लायक हो सकता है। स्‍टडी को एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश करने के‍ लिए मंजूरी मिली है। 

जिस एक्‍सोप्‍लैनेट की खोज की गई है, उसका नाम एलएचएस 1140 बी (LHS 1140 b) है। यह हमारी पृथ्‍वी से लगभग 48 प्रकाश वर्ष दूर सेटस (Cetus) तारामंडल में स्थित एक एक्‍सोप्‍लैनेट है। दावा है कि यह एक सुपर-अर्थ आइस यानी पानी की दुनिया हो सकता है। 

इससे पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि LHS 1140 b हाइड्रोजन से भरपूर घने वायुमंडल वाला एक छोटा-नेपच्यून जैसा ग्रह हो सकता है। अब जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (JWST) से मिले डेटा ने जानकारी जुटाई कि यह पृथ्‍वी से बड़ा एक्‍सोप्‍लैनेट है जो चट्टानी ढांचे वाला पानी से भरपूर ग्रह हो सकता है। 

यह ग्रह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है। यह इतनी दूरी से अपने तारे का चक्‍कर लगाता है, जिससे इसका तापमान ऐसा हो सकता है कि वहां लिक्विड वॉटर मौजूद रहे। JWST डेटा से यह संकेत भी मिलता है कि LHS 1140 b में पृथ्वी के समान नाइट्रोजन से भरा हुआ वातावरण हो सकता है।

इस ग्रह को लेकर कई और चौंकाने वाली जान‍का‍रियां मिली हैं। रिसर्चर्स को पता चला है कि ग्रह के द्रव्‍यमान का लगभग 20 फीसदी हिस्‍सा पानी से बना हो सकता है। इस ग्रह में महासागर के होने की उम्‍मीद है और उसके केंद्र का तापमान 20 डिग्री के लगभग हो सकता है, जो पानी को लिक्‍व‍िड फॉर्म में बनाए रखने के लिए काफी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »