वैज्ञानिकों ने खोजा डायनासोर के गायब होने पर बना क्रेटर

यह क्रेटर समुद्र की सतह से 300 मीटर से अधिक नीचे है। इसका डायमीटर लगभग 8.5 किलोमीटर का है।

वैज्ञानिकों ने खोजा डायनासोर के गायब होने पर बना क्रेटर

यह लगभग 6.6 करोड़ वर्ष पुराना है

ख़ास बातें
  • यह क्रेटर समुद्र की सतह से 300 मीटर से अधिक नीचे है
  • इसका डायमीटर लगभग 8.5 किलोमीटर का है
  • यह डायनासोर के गायब होने पर बना हो सकता है
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से दुनिया भर में डायनासोर को लेकर बहुत से अनुमान लगाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने पश्चिम अफ्रीका में गिनी के तट के निकट एक बड़े विस्फोट से बना एक क्रेटर खोजा है और उनका कहना है कि यह डायनासोर के गायब होने पर बना हो सकता है। यह लगभग 6.6 करोड़ वर्ष पुराना है। 

New York Times ने एक रिसर्च के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि यह क्रेटर समुद्र की सतह से 300 मीटर से अधिक नीचे है। इसका डायमीटर लगभग 8.5 किलोमीटर का है। इसकी पहचान ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक Uisdean Nicholson ने क्लाइमेट चेंज से जुड़े एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए सेस्मिक डेटा का विश्लेषण करने के दौरान की है। उन्होंने बताया, "मैं पिछले 20 वर्षों से इस तरह के सर्वे का विश्लेषण कर रहा हूं लेकिन मैंने कभी ऐसी कोई चीज नहीं देखी।" Nicholson क्रेटर की खुदाई कर उसमें मौजूद खनिजों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या यह एक एस्ट्रॉयड के टकराने से बना था या नहीं। 

हाल ही में भारत में मध्य प्रदेश के धार में डायनासोर के अंडे की खोज का दावा किया गया था। इस अंडे के अंदर भी एक अंडा मिला है। यह अंडे डायनासोर जीवाश्म नेशनल पार्क में पाए गए। जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी एक स्‍टडी के अनुसार, यह खोज ‘अनूठी और महत्वपूर्ण' है। इससे पहले किसी सरीसृप में अंडे के अंदर अंडे की खोज नहीं की गई। यह इस बात पर भी रोशनी डाल सकता है कि क्या डायनासोर की रिप्रो‍डक्टिव बायलॉजी कछुओं, मगरमच्छों या पक्षियों के समान थी। गौरतलब है कि डायनासोर के जीवाश्‍म अपर क्रेटेशियस लैमेटा फॉर्मेशन में पाए गए हैं, जो पश्चिम और मध्य भारत में 5,000 किलोमीटर तक फैला है।

इसका मतलब है कि मध्य और पश्चिमी भारत में डायनासोर के जीवाश्मों से काफी जानकारी मिल सकती है। खासतौर पर उनके प्रजनन के बारे में। वैज्ञानिक अबतक मानते हैं कि डायनासोर का प्रजनन रेप्‍टाइल्‍स जैसा था, पर उनमें अंडे के अंदर अंडा नहीं होता। ऐसा कहा जा रहा है कि जो अंडा मिला है, वह टाइटनोसॉरिड डायनासोर का है। इनका आकार करीब 50 फीट तक होता था। ये क्रेटेशियस पीरियड के दौरान दक्षिणी गोलार्ध में रहते थे। वैज्ञानिक इन डायनासोरों के बारे में अबतक ज्‍यादा खोज नहीं कर पाए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Research, Scientists, Crator, Explosion, Claim, dinosaur, Seismic
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »