• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 2025 में गायब हो जाएंगी शनि ग्रह की रिंग्‍स! क्‍या फ‍िर कभी नहीं दिखेंगी? जानें

2025 में गायब हो जाएंगी शनि ग्रह की रिंग्‍स! क्‍या फ‍िर कभी नहीं दिखेंगी? जानें

Saturn Rings : जो लोग पृथ्‍वी से शनि ग्रह की तस्‍वीरें लेना चाहते हैं, उनके लिए यह मायूस होने वाली जानकारी है।

2025 में गायब हो जाएंगी शनि ग्रह की रिंग्‍स! क्‍या फ‍िर कभी नहीं दिखेंगी? जानें

Photo Credit: Unsplash

यह घटना साल 2032 तक जारी रहेगी, जब तक छल्‍लों का निचला हिस्‍सा पृथ्‍वी के सामने नहीं आ जाता।

ख़ास बातें
  • शनि ग्रह से जुड़ी दिलचस्‍प जानकारी आई सामने
  • इसकी रिंग्‍स साल 2025 से पृथ्‍वी से नहीं दिखेंगी
  • साल 2032 के बाद दोबारा नजर आएंगी
विज्ञापन
हमारे सौर मंडल में जितने भी ग्रह हैं, उनमें शनि ग्रह (Saturn) सबसे अलग है। इसे यूनीक बनाते हैं इसके छल्‍ले, जिन्‍हें शनि की रिंग्‍स भी कहा जाता है। इन रिंग्‍स का निर्माण बर्फीले कणों और चट्टान के छोटे टुकड़ों से हुआ है। शनि ग्रह को एक चक्र के रूप में घेरे ये छल्‍ले काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। कई स्‍टडीज में यह दावा किया जा चुका है कि शनि ग्रह के छल्‍ले भविष्‍य में गायब हो जाएंगे। हालांकि ऐसा होने में अभी लाखों साल बाकी हैं। लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 में ऑप्टिकल भ्रम (optical illusion) की वजह से पृथ्‍वी से इन छल्‍लों को देखा नहीं जा सकेगा। 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग पृथ्‍वी से शनि ग्रह की तस्‍वीरें लेना चाहते हैं, उनके लिए यह मायूस होने वाली जानकारी है। शनि ग्रह के छल्‍लों के गायब होने की वजह भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, शनि ग्रह हमारी पृथ्‍वी के साथ बेहतर अलाइनमेंट में नहीं है। यह लगभग 9 डिग्री के एंगल पर झुका है। साल 2024 तक शनि का एंगल घटकर लगभग 3.7 डिग्री रह जाएगा।

इसके एक साल बाद पृथ्‍वी से और दूर जाने की वजह से शनि ग्रह के छल्‍ले यानी रिंग्‍स पृथ्‍वी के समानांतर किसी पतली क्षैतिज पट्टी (horizontal strip) की तरह दिखेंगे। यानी इन्‍हें पृथ्‍वी से देखना नामुमकिन हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना साल 2032 तक जारी रहेगी, जब तक छल्‍लों का निचला हिस्‍सा पृथ्‍वी के सामने नहीं आ जाता। 

रिपोर्ट कहती है कि हमारा सौर मंडल और उसके ग्रह 4.6 अरब साल पहले बने, लेकिन शनि ग्रह की रिंग्‍स नई संरचनाएं हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इन्‍हें धूमकेतुओं और एस्‍टरॉयड्स के टुकड़े मानती है। कहा जाता है कि शनि ग्रह पर पहुंचने से पहले ही धूमकेतु और एस्‍टरॉयड्स के टुकड़े टूट गए। शनि की रिंग्‍स अपने ग्रह से 2 लाख 82 हजार किलोमीटर तक फैली हुई हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »