रूस ने बनाया पनडुब्बी में लगने वाला दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु समुद्री हथियार!

रूस ने पोसिडॉन (Poseidon) नाम के सुपर टॉरपीडो (torpedoes) का पहला सेट तैयार कर लिया है, जो परमाणु-सक्षम हथियार है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 22:46 IST
ख़ास बातें
  • पोसाइडॉन (Poseidon) नाम का सुपर टॉरपीडो बनकर तैयार
  • रूस ने पूरा किया पहला सेट
  • "इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर पावर्ड न्यूक्लियर आर्म्ड ऑटोनॉमस टॉरपीडो" है

इस टॉरपीडो का नाम पोसिडॉन (Poseidon) है

Photo Credit: Representative Image

रूस ने कथित तौर पर पोसिडॉन (Poseidon) परमाणु-सक्षम सुपर टॉरपीडो (torpedoes) का पहला सेट तैयार कर लिया है। एक रूसी पब्लिकेशन ने लोकल समाचार एजेंसी के हवाले से जानकारी दी है कि पोसाइडन का पहला सेट बना लिया गया है और बेलगॉरॉड पनडुब्बी उन्हें निकट भविष्य में प्राप्त करने वाली है। Poseidon कथित तौर पर एक "इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर-पावर्ड न्यूक्लियर-आर्म्ड ऑटोनॉमस टॉरपीडो" है, जिसकी अपनी खुद की परमाणु ऊर्जा सप्लाई है।

राज्य द्वारा संचालित समाचार एजेंसी TASS का हलावा देते हुए The Moscow Times की रिपोर्ट कहती है कि रूस ने पोसिडॉन (Poseidon) नाम के सुपर टॉरपीडो (torpedoes) का पहला सेट तैयार कर लिया है, जो परमाणु-सक्षम हथियार है। इन टॉरपिडो के डेवलपमेंट की घोषणा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार 2018 में की थी।

रिपोर्ट बताती है कि सेना के एक करीबी सूत्र ने TASS को बताया कि लंबे समय से प्रतीक्षित Poseidon सुपर टॉरपीडो का पहला बैच Belgorod परमाणु पनडुब्बी द्वारा उपयोग के लिए तैयार किया गया था। Poseidon एक "इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर-पावर्ड न्यूक्लियर-आर्म्ड ऑटोनॉमस टॉरपीडो" है, जिसकी अपनी न्यूक्लियर पावर सप्लाई है।

इस अनाम सैन्य सूत्र ने एजेंसी को यह भी बताया कि Poseidon के परमाणु ऊर्जा सोर्स सहित इसकी मुख्य यूनिट्स के अलग-अलग परीक्षण पहले ही सफलतापूर्वक पूरे हो चुके थे। पोसीडॉन के पूरा होने पर रूसी सेना ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
Advertisement

नवंबर, 2022 में CNN की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रूसी नौसेना ने आर्कटिक महासागर में पोसीडॉन मिसाइल का परीक्षण करने का असफल प्रयास किया था। पोसीडॉन का विकास एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि से अमेरिका की वापसी के लिए रूसी प्रतिक्रिया थी और इसका उद्देश्य अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणालियों को दूर करने के लिए रूस की क्षमता को बढ़ाना था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Posiden
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.