• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रूस की धमकी, यूक्रेन को मदद जारी रखने पर नष्ट किए जाएंगे अमेरिका के सैटेलाइट्स 

रूस की धमकी, यूक्रेन को मदद जारी रखने पर नष्ट किए जाएंगे अमेरिका के सैटेलाइट्स 

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर एक "खतरनाक और हिंसक" खेल में अन्य देशों पर अपनी शर्तें थोपने का आरोप लगाया है

रूस की धमकी, यूक्रेन को मदद जारी रखने पर नष्ट किए जाएंगे अमेरिका के सैटेलाइट्स 

रूस ने अमेरिका पर दबदबा बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है

ख़ास बातें
  • रूस ने कहा है कि वह अमेरिका के कमर्शियल सैटेलाइट्स को निशाना बना सकता है
  • युद्ध में अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है
  • रूस पर कई देशों ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से जारी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में हस्तक्षेप करने का अमेरिका को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर एक "खतरनाक और हिंसक" खेल में अन्य देशों पर अपनी शर्तें थोपने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अमेरिका को चेतावनी दी गई है कि अगर वह इस युद्ध में यूक्रेन को मदद जारी रखता है तो उसके कमर्शियल सैटेलाइट्स को निशाना बनाया जा सकता है। 

रूस की फॉरेन मिनिस्ट्री में डिप्टी डायरेक्टर, Konstantin Vorontsov ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश पश्चिमी दबदबे को बढ़ाने के लिए स्पेस का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि अगर अमेरिका ऐसा करना जारी रखता है तो रूस उसके सैटेलाइट्स को नष्ट कर सकता है। रूस ने अपने पहले सैटेलाइट, Sputnik 1 को 1957 में अंतरिक्ष में भेजा था। इसके दो वर्ष बाद रूस ने पहले व्यक्ति को अंतरिक्ष के बाहरी हिस्से में पहुंचाया था। पिछले वर्ष रूस ने अपने सैटेलाइट्स में से एक को नष्ट करने के लिए एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल दागी थी। 

अमेरिका को चेतावनी देते हुए रूस की फॉरेन मिनिस्ट्री की प्रवक्ता Maria Zakharova ने कहा कि अमेरिका को 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के दौरान अपनाए गए रवैये को बरकरार रखना चाहिए, जब रूस और अमेरिका ने परमाणु टकराव से बचने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को मदद जारी रखने पर दो सबसे बड़ी परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सीधा सैन्य टकराव हो सकता है, जिसके भयानक परिणाम होंगे।

इस महीने की शुरुआत में रूस ने एक छोटा मिलिट्री सैटेलाइट लॉन्च किया था। इस ‘रहस्‍यमयी' सैटेलाइट का क्‍या मकसद है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस महीने रूस ने कम से कम तीन ऑर्बिटल मिशन अंतरिक्ष में भेजे हैं। रूस की ये कोशिशें यूक्रेन युद्ध में दबदबा बढ़ाने के लिए हो सकती हैं। यूक्रेन पर हमला करने की वजह से बहुत से देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इस वजह से बहुत सी इंटरनेशनल कंपनियों ने रूस में अपना बिजनेस समेट दिया है। इनमें मर्सिडीज बेंज, निसान और टोयोटा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »