क्‍या आम आदमी कर पाएगा अंतरिक्ष की सैर? 26 अगस्‍त को चलेगा पता!

Polaris Dawn Mission : एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) इसे 26 अगस्त को लॉन्‍च करने की योजना बना रही है।

क्‍या आम आदमी कर पाएगा अंतरिक्ष की सैर? 26 अगस्‍त को चलेगा पता!

Photo Credit: @PolarisProgram

मिशन को अरबपति जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) फंड कर रहे हैं। वही इसे कमांड भी करेंगे।

ख़ास बातें
  • पोलारिस डॉन एस्‍ट्रोनॉट मिशन की नई डेट
  • 26 अगस्‍त को लॉन्‍च होने की उम्‍मीद
  • अंतरिक्ष में पहली बार होगी कमर्शल स्‍पेसवॉक
विज्ञापन
Polaris Dawn Mission Update : क्‍या आम आदमी भविष्‍य में अंतरिक्ष में चहलकदमी (स्‍पेस वॉक) कर पाएगा। इस सवाल का जवाब 26 अगस्‍त को मिल सकता है। अंतरिक्ष में होने जा रही पहली कमर्शल स्‍पेसवॉक से जुड़े मिशन के लिए एक नई डेट तय की गई है। मिशन का नाम पोलारिस डॉन एस्‍ट्रोनॉट मिशन (Polaris Dawn Mission) है। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) इसे 26 अगस्त को लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। अगर यह लॉन्‍च होता है तो दुनिया का पहला कमर्शल मिशन होगा, जिसमें मौजूद एस्‍ट्रोनॉट, स्‍पेसवॉक करेंगे। 

मिशन से जुड़ी टीम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले 31 जुलाई को लॉन्‍च की योजना बनाई गई थी, जो पूरी नहीं हो सकी। मिशन के तहत स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन-9 रॉकेट पर 4 एस्‍ट्रोनॉट्स को स्‍पेस में भेजा जाएगा। वह स्‍पेसएक्‍स के क्रू ड्रैगन कैप्‍सूल में सवार होंगे। यह लॉन्‍च नासा के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से होना है। 

मिशन को अरबपति जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) फंड कर रहे हैं। वही इसे कमांड भी करेंगे। उनके अलावा, लेफ्टिनेंट कर्नल स्कॉट पोटेट पायलट के रूप में उड़ान भरेंगे। सारा गिलिस और अन्ना मेनन इस मिशन में स्‍पेशलिस्‍ट की भूमिका निभाएंगी। दोनों स्‍पेसएक्‍स में ऑपरेशंस इंजीनियर हैं। 
 

धरती से 700km ऊपर स्‍पेसवॉक! 

Polaris Dawn Mission को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से भी ऊपर ले जाने की योजना है। यह पृथ्‍वी से लगभग 700 किलोमीटर ऊपर जाएगा, जबकि आईएसएस धरती से 400 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशन के तहत उड़ान भरने वाले एस्‍ट्रोनॉट्स पहले बार एक प्राइवेट स्‍पेसवॉक करेंगे। इस दौरान स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेससूट को प्रयोग किया जाएगा। कहा जाता है कि साल 1960 और 1970 के दशक में लॉन्‍च किए गए अपोलो मून मिशन के बाद यह सबसे ऊंची ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट होगी। 

मिशन को साल 2022 में लॉन्‍च किया जाना था। लेकिन इसमें देरी होती रही है। इस साल शुरुआत में भी मिशन को लॉन्‍च करने की उम्‍मीद बंधी थी और अब 26 अगस्‍त की डेट देखी जा रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »