2025 की शुरुआत में दिखेगी 'ग्रहों की परेड'! नोट कर लें समय और तारीख

2025 की शुरुआत में ही प्लेनेटरी परेड की अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है।

2025 की शुरुआत में दिखेगी 'ग्रहों की परेड'! नोट कर लें समय और तारीख

Photo Credit: iStock/adventtr

प्लेनेटरी परेड इस साल यानी 2025 में दो बार दिखाई देने वाली है।

ख़ास बातें
  • यह घटना तब होती है जब सभी ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं।
  • यह परेड 21 जनवरी और 8 मार्च को दिखाई देगी।
  • भारत समेत इसे दुनिया के सभी हिस्सों में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Planetary Parade 2025: नए साल की शुरुआत में ही अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वालों को इस साल शुरू में ही ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी! जी हां, इसे प्लेनेटरी परेड (Planetary Parade) भी कहा जाता है। यह घटना तब होती है जब सभी ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं। इन्हें देखकर लगता है जैसे ये किसी परेड में चल रहे हों। इसीलिए इसे प्लेनेटरी परेड कहा जाता है। आइए जानते हैं भारत में कब दिखेगी यह परेड और कैसे इसे देखा जा सकता है। 

प्लेनेटरी परेड क्या होती है?
प्लेनेटरी परेड ग्रहों की एक खास स्थिति के दौरान बनती है। जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूरज के एक तरफ आ जाते हैं तो आसमान में इनकी लाइन सी दिखाई देती है, जिसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे ही प्लेनेटरी परेड कह दिया जाता है। 

प्लेनेटरी परेड (Planetary Parade) कब होगी?
प्लेनेटरी परेड इस साल यानी 2025 में दो बार दिखाई देने वाली है। पहली बार यह जनवरी में ही दिखेगी और दूसरी बार यह मार्च महीने में दिखाई देगी। 

प्लेनेटरी परेड जनवरी 2025
21 जनवरी से लेकर लगभग चार हफ्तों तक अंतरिक्ष में 6 ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। इस परेड में शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और यूरेनस ग्रह शामिल होंगे। ये सभी ग्रह इस दौरान एकसाथ दिखाई देंगे। 

NASA के अनुसार, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकेगा लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

भारत में कब दिखेगी प्लेनेटरी परेड
भारत में प्लेनेटरी परेड को देखना चाहते हैं यहां 21 जनवरी के बाद यह देखी जा सकेगी। रात 8:30 बजे के लगभग इसका समय बताया गया है जिसके बाद से इसे देखा जा सकेगा। हालांकि भारत समेत दुनिया के सभी हिस्सों में यह नजारा समान रूप से देखा जा सकेगा।  

प्लेनेटरी परेड मार्च 2025
दूसरी प्लेनेटरी परेड मार्च 2025 में देखी जा सकेगी। इस परेड में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस ग्रह शामिल होंगे। 8 मार्च को इस परेड को देखना सबसे उत्तम होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Planetary Parade, Planetary Parade 2025
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »