• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • हमारी आकाशगंगा में मिला नया सोलर सिस्‍टम, 6 ग्रह एकसाथ लगाते हैं अपने तारे का चक्‍कर

हमारी आकाशगंगा में मिला नया सोलर सिस्‍टम, 6 ग्रह एकसाथ लगाते हैं अपने तारे का चक्‍कर

New Solar System : सभी ग्रह इतने सटीक पैटर्न में घूमते हैं कि उन्‍हें म्‍यूजिक में बांधा जा सकता है।

हमारी आकाशगंगा में मिला नया सोलर सिस्‍टम, 6 ग्रह एकसाथ लगाते हैं अपने तारे का चक्‍कर

Photo Credit: Nasa

तारे का नाम है- HD110067, जोकि पृथ्‍वी से 100 प्रकाश वर्ष दूर कोमा बेरेनिसेस (Coma Berenices) तारामंडल में है।

ख़ास बातें
  • हमारी आकाशगंगा में मिला नया सोलर सिस्‍टम
  • नजदीकी तारामंडल में अनोखी घटना का पता लगाया
  • 6 ग्रह एक पैटर्न में कर रहे अपने तारे की परिक्रमा
विज्ञापन
New Solar System : हमारी आकाशगंगा यानी मिल्‍की-वे में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे वैज्ञानिक अभी नहीं तलाश पाए हैं। खगोलविदों ने एक नजदीकी तारामंडल में अनोखी घटना का पता लगाया है। उन्‍होंने ऐसे 6 ग्रहों के बारे में जाना है, जो एक लय में अपने तारे का चक्‍कर लगाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सभी ग्रह इतने सटीक पैटर्न में घूमते हैं कि उन्‍हें म्‍यूजिक में बांधा जा सकता है। तारे का नाम है- HD110067, जोकि पृथ्‍वी से 100 प्रकाश वर्ष दूर कोमा बेरेनिसेस (Coma Berenices) तारामंडल में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) को साल 2020 में पता चला था कि इस तारे की चमक कम होती रहती है। इससे संकेत मिलता है कि सभी ग्रह अपने तारे के सामने से गुजरते हैं।     

खोज करने वाली रिसर्चर्स की टीम ने TESS के अलावा यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के चेओप्स (कैरे‍क्‍टराइजिंग एक्सोप्लैनेट सैटेलाइट) के डेटा को स्‍टडी किया। इसके बाद उन्‍हें 6 ग्रहों की इस खूबी का पता चला। रिपोर्ट के अनुसार, हमारी आकाशगंगा में मल्‍टीप्‍लैनेट सिस्‍टम आम हो सकते हैं, लेकिन इस तरह के सिस्‍टम शायद ही देखे जाते हैं, जिनमें सभी ग्रह एक सटीक पैटर्न में घूमते हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, जो 6 ग्रह मिले हैं, उनमें तारे का सबसे नजदीकी ग्रह बाकी ग्रहों के मुकाबले उसके ज्‍यादा चक्‍कर लगाता है। बाकी ग्रह भी इस तरह से तारे की परिक्रमा करते हैं कि उनमें वह पैटर्न बरकरार रहे। तारे के दो सबसे बाहरी ग्रह जितने वक्‍त में अपनी परिक्रमा पूरी करते हैं, उतने में तारे का सबसे नजदीकी ग्रह उसकी 6 परिक्रमाएं पूरी कर लेता है। 
मिल्‍की-वे से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें तो इस साल एक स्‍टडी में पता चला था कि मिल्‍की-वे में तारों के निर्माण की दर पहले जताए गए अनुमानों से ज्‍यादा है। यानी वैज्ञानिक जितना सोचते आए हैं, हर साल उससे ज्‍यादा तारे जन्‍म ले रहे हैं। 
 

कैसे होता है एक तारे का जन्‍म 

तारों का जन्‍म धूल के बादलों के भीतर मौजूद गैसों के मिलने से होता है। ये बादल ज्‍यादातर आकाशगंगाओं में बिखरे हुए हैं। इनका सबसे जाना-पहचाना उदाहरण है ओरियन नेबुला (Orion Nebula)। नासा के मुताबिक बादलों के अंदर टर्बुलेंस होने गांठें बनती हैं और गैस व धूल मिलकर तारों का निर्माण शुरू कर देती है। इसकी शुरुआत एक प्रोटोस्टार (protostar) से होती है। यह ढहने वाले बादल का गर्म कोर है, जो एक दिन तारा बन जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »