Pink Moon : आज धरती के सबसे करीब होगा चांद, लेकिन नहीं दिखेगा गुलाबी!

Pink Moon : सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है।

Pink Moon : आज धरती के सबसे करीब होगा चांद, लेकिन नहीं दिखेगा गुलाबी!

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

Pink moon : पूर्णिमा का चांद भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में नजर आएगा।

ख़ास बातें
  • पूर्णिमा का चांद आज भारत में नजर आएगा
  • इसे पिंक मून कहा जाता है
  • हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आज चांद गुलाबी दिखाई देगा
विज्ञापन
पिंक मून (Pink Moon) के नाम से मशहूर अप्रैल की पूर्णिमा की चांद आज भारत समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। यह एक सुपरमून (Super Moon) है। सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। वैज्ञानिक नजरिए से समझें तो चंद्रमा आज के दिन पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाएगा। इसकी वजह से वह आम पूर्णिमा के मुकाबले सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा।   

द वेदर चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पिंक मून की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, 6 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 07 मिनट से हो जाएगी। यह समय बीत गया है और सूर्य की चकाचौंध के कारण भारत में पूर्णिमा के चांद को उगते हुए देखा नहीं जा सका है। हालांकि शाम को पूर्णिमा का खास नजारा लोग देख सकेंगे। इसे बिना दूरबीन के देखा जा सकता है, बशर्ते कि इलाके का मौसम साफ हो। 

बताया जा रहा है कि पूर्णिमा का चांद भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में नजर आएगा। हिंदू धर्म में आज की पूर्णिमा की काफी अहमियत है। आज देशभर में हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। हालांकि जो लोग पिंक मून के मौके पर गुलाबी चांद देखने की उम्‍मीद लगाए बैठे हैं, उन्‍हें खुद को दिलासा देने की जरूरत है। 

पिंक मून का मतलब यह कतई नहीं है कि आज चांद गुलाबी ही नजर आएगा। बताया जाता है कि यह नाम अमेरिकी कल्‍चर से निकलकर आया है। वहां हर पूर्णिमा को किसी ना किसी नाम से पुकारा जाता है जैसे- वूल्‍फ मून। कई अन्‍य जातियों ने भी अप्रैल की पूर्णिमा को स्‍थानीय नाम दिए हैं। अल्गोंक्विन लोग इसे ‘ब्रेकिंग आइस मून' कहकर पुकारते हैं, क्‍योंकि इस सीजन में बर्फ पिघलने लगती है। 

कई लोग इस तरह के आयोजनों को लाइव ऑनलाइन देखना चाहते हैं, लेकिन पिंक मून के लिए उन्‍हें यह मौका नहीं मिलने वाला है। द वर्चुअल टेलिस्‍कोप प्रोजेक्‍ट आज पिंक मून को लाइव टेलिस्‍काट करने वाला था, लेकिन मौसमी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो पाया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »