झड़ते बालों की समस्या होगी खत्म! जापान की रिसर्च में दावा

जापान के कोबे में RIKEN सेंटर फॉर बायोसिस्टम्स डायनेमिक्स रिसर्च के शोधकर्ताओं की एक टीम ने बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या का समाधान मिलने का दावा किया है।

झड़ते बालों की समस्या होगी खत्म! जापान की रिसर्च में दावा

शोधकर्ताओं ने चूहों से फर और व्हिस्कर कोशिकाओं को लिया और प्रयोगशाला में अन्य जैविक सामग्री के साथ प्रयोग किया।

ख़ास बातें
  • जापान के शोधकर्ताओं ने किया बालों के उगाने पर प्रयोग
  • NFFSE माध्यम में बालों की कोशिका बनाकर किया प्रयोग
  • भविष्य में इस तरीके से झड़ते बालों की समस्या हो सकती है खत्म
विज्ञापन
जापान के कोबे में RIKEN सेंटर फॉर बायोसिस्टम्स डायनेमिक्स रिसर्च के शोधकर्ताओं की एक टीम को बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या का समाधान शायद मिल गया है। बालों से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए अतीत में कई तरीके इजाद किए गए हैं। मगर यह तरीका अनोखा है क्योंकि यह हेयर फॉलिकल स्टेम सेल से बालों के रोम के निरंतर चक्रीय पुनर्जनन करने की एक विधि है। अपने एक्सपेरिमेंट के भाग के रूप में, शोधकर्ताओं ने चूहों से फर और व्हिस्कर कोशिकाओं को लिया और उन्हें एक प्रयोगशाला में अन्य जैविक सामग्री के साथ नियंत्रित परिस्थितियों में प्रोसेस किया।

एक प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा कि सामग्री के 220 कॉम्बिनेशन का प्रयोग करके हमने यह पाया कि NFFSE मीडियम में पांच कारकों के साथ कोलाजन के एक प्रकार को मिलाने से सबसे कम समय में स्टेम सेल विस्तारण की उच्चतम दर प्राप्त हुई। शोधकर्ताओं ने आगे बताया कि स्तनधारियों में बालों का बढ़ना एक निरंतर चक्रीय प्रक्रिया है। बाल बढ़ते हैं, गिरते हैं और फिर से उगते हैं। इनका विकास एनाजन (anagen) फेज़ में होता है और गिरना टेलोजन (telogen) फेज़ में घटित होता है। इसलिए बालों का पुनर्जनन उपचार तभी सफल होता है जब यह बार बार उगने वाले बालों का उत्पादन करता है। अपने प्रयोग में उन्होंने बायो-इंजीनियर्ड हेयर फॉलिकल स्टेम सेल को NFFSE मीडियम में रखा और कई सप्ताह तक पुनर्जीवित बालों का अवलोकन किया।

अध्ययन से पता चला कि NFFSE मीडियम में उत्पन्न 81 प्रतिशत बालों के रोम कम से कम तीन हेयर साइकल से गुजरे और सामान्य बाल पैदा हुए। इसके विपरीत दूसरे माध्यम में उगाए गए 79 प्रतिशत फॉलिकल ने केवल एक चक्र वाले बालों का उत्पादन किया।  साथ ही शोधकर्ताओं ने NFFSE माध्यम में बनीं कोशिका की सतह पर मार्कर की भी तलाश की और पाया कि सबसे अच्छा हेयर साइकलिंग Itgβ5 के जुड़ने से संबंधित था।

अध्ययन के पहले लेखक माकोटो टेको ने कहा कि जब Itg5 को हेयर फॉलिकल में बायोइंजीनियर किया गया था तो लगभग 80 प्रतिशत रोम तीन हेयर साइकल तक पहुंच गए थे। मगर इसके बगैर केवल 13 प्रतिशत रोम ही तीन साइकल तक पहुंचे। Tsuji ने कहा कि RIKEN का कल्चर सिस्टम निकट भविष्य में हेयर फॉलिकल रीजनरेशन थेरेपी को वास्तविकता तक लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि RIKEN मुख्य रूप से एक संस्थान है जो बुनियादी शोध करता है और क्लीनिकल ट्रायल्स में आमतौर पर बाहरी सहयोगियों की आवश्यकता होती है। इसलिए हम एक भागीदार कंपनी की तलाश कर रहे हैं जो क्लीनिकल एप्लीकेशन्स को विकसित करने में मदद करे और R&D को बढ़ावा देने के लिए डोनेशन जैसे कदम भी उठाए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »