• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA के नए सिस्‍टम की लॉन्‍चिंग 4 दिसंबर को, ‘लेजर’ की स्‍पीड से अंतरिक्ष से आएगा डेटा

NASA के नए सिस्‍टम की लॉन्‍चिंग 4 दिसंबर को, ‘लेजर’ की स्‍पीड से अंतरिक्ष से आएगा डेटा

इस मिशन की योजना को 2011 में मंजूरी दी गई थी। 2018 में इसके डिजाइन में और कुछ दूसरी चीजों में बदलाव के लिए कहा गया था।

NASA के नए सिस्‍टम की लॉन्‍चिंग 4 दिसंबर को, ‘लेजर’ की स्‍पीड से अंतरिक्ष से आएगा डेटा

इस मिशन में देरी के बावजूद इन्‍वेस्टिगेटर्स का मानना है कि एलसीआरडी को सही समय पर लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • एलसीआरडी कैसे काम करेगा, यह दिखाने के‍ लिए नासा ने विडियो भी शेयर किया है
  • इस मिशन में कई वजहों से देरी हुई, जिसमें कोरोना महामारी भी शामिल है
  • एलसीआरडी की मदद से पृथ्‍वी तक करीब 100 गुना तेजी से डेटा पहुंचेगा
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा स्‍पेस में एक लेजर तकनीक का परीक्षण करने के लिए तैयार है। इस मिशन का मकसद स्‍पेस कम्‍युनिकेशन को तेजी देना है। करीब दो साल की देरी के बाद 4 दिसंबर को  लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन (एलसीआरडी) को लॉन्च किया जाएगा। रक्षा विभाग द्वारा, स्पेस टेस्ट प्रोग्राम सैटेलाइट-6 (STPSat-6) मिशन के दौरान यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस V रॉकेट पर इसे लॉन्‍च किया जाएगा। मिशन को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इस मिशन में देरी के बावजूद इन्‍वेस्टिगेटर्स का मानना है कि एलसीआरडी को सही समय पर लॉन्च किया जाएगा, ताकि 2025 में लॉन्‍च होने वाले आर्टेमिस मून-लैंडिंग मिशन को इसका फायदा मिल सके। स्‍पेस कम्‍युन‍िकेशन में लेजर के इस्‍तेमाल पर नासा ने विस्तार से बताया है। कहा है कि इस तकनीक से रेडियो फ्रीक्वेंसी की तुलना में 10 से 100 गुना अधिक डेटा को पृथ्वी पर वापस भेजा जा सकता है।

नासा के स्पेस कम्युनिकेशंस एंड नेविगेशन प्रोग्राम के डिप्टी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर बद्री यूनुस ने कहा कि अगर मिशन ने लेजर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया तो यह रेडियो फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम की भीड़भाड़ को भी रोक देगा। एलसीआरडी कैसे काम करेगा, यह दिखाने के लिए नासा के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया है।



पृथ्वी की निचली कक्षाओं में उपग्रहों के समूहों की संख्या में बढ़ोतरी होने से रेडियोफ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम की भीड़भाड़ तेज हो गई है। ऐसे में एलसीआरडी की अहमियत बढ़ जाती है, क्‍योंकि नासा और कमर्शल सेक्‍टर, आर्टेमिस का इस्‍तेमाल करके कई स्‍पेश मिशन्‍स की योजना बना रहे हैं।

नासा के स्‍पेस टेक्‍नॉलजी मिशन डायरेक्‍टरेट में टेक्‍नॉलजी प्रदर्शनों के डायरेक्‍टर, ट्रुडी कॉर्ट्स ने कहा कि यह नया सिस्‍टम हाई डेटा ट्रांसमिशन रेट देगा। यह वॉल्यूम में छोटा होगा, वजन कम होगा और मौजूदा टेक्‍नॉलजी की तुलना में कम बिजली का उपयोग करेगा। इस मिशन की योजना को 2011 में मंजूरी दी गई थी। 2018 में इसके डिजाइन में और कुछ दूसरी चीजों में बदलाव के लिए कहा गया था। 

बाद में कोरोना महामारी की वजह से सप्‍लाई चेन जैसे इशू सामने आए। नासा के अधिकारियों ने यह भी कहा कि यूएस स्पेस फोर्स द्वारा होस्ट किए गए पेलोड में जाने को लेकर भी कुछ नई जरूरतें हैं, जिस वजह से इसकी लॉन्‍च तारीख में और देरी हुई।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »