• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अब घर बैठे Nasa की ‘नजर’ से देखिए अंतरिक्ष को, अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने उठाया यह बड़ा कदम

अब घर बैठे Nasa की ‘नजर’ से देखिए अंतरिक्ष को, अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने उठाया यह बड़ा कदम

वेबसाइट पर आने वाले विजिटर्स साल 1950 से 2050 तक ग्रहों, उनके चंद्रमाओं, एस्‍टरॉयड्स, धूमकेतुओं और अंतरिक्ष यान का पता लगा सकते हैं।

अब घर बैठे Nasa की ‘नजर’ से देखिए अंतरिक्ष को, अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने उठाया यह बड़ा कदम

‘आईज ऑन द सोलर सिस्टम’ वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद ‘आर्टेमिस I’ (Artemis I) मिशन पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।

ख़ास बातें
  • नासा ने आईज ऑन द सोलर सिस्टम वेबसाइट अपडेट की
  • इससे सौर मंडल की खोज से जुड़े पलों को जिया जा सकता है
  • साल 1950 से 2050 तक की जरूरी जानकारी मिल सकती है
विज्ञापन
अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) ने उसकी ‘आईज ऑन द सोलर सिस्टम' (Eyes on the Solar System) वेबसाइट को अपडेट किया है। यह वेबसाइट अंतरिक्ष में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों को ‘ब्रह्मांड और उसकी खोज करने वाले अंतरिक्ष यान' को एक्‍सप्‍लोर करने की इजाजत देती है। वेबसाइट पर आने वाले विजिटर्स साल 1950 से 2050 तक ग्रहों, उनके चंद्रमाओं, एस्‍टरॉयड्स, धूमकेतुओं और अंतरिक्ष यान का पता लगा सकते हैं। वेबसाइट अपने विजिटर्स को नासा के स्‍पेसक्राफ्ट की लैंडिंग को‍ सिम्‍युलेट करने की भी इजाजत देती है, जिसमें नासा द्वारा मंगल पर भेजा गया पर्सवेरेंस रोवर भी शामिल है। 

‘आईज ऑन द सोलर सिस्टम' वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद ‘आर्टेमिस I' (Artemis I) मिशन पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी। मिशन को इस महीने के आखिर में लॉन्‍च करने की कोशिश की जाएगी। वेबसाइट में हुआ अपडेट उसी से जुड़ा हुआ लगता है। 

नासा ने आईज ऑन द सोलर सिस्टम वेबसाइट के बारे में कहा है कि रियल ट्रैजेक्‍टरी डेटा का इस्‍तेमाल करके लोग सौर मंडल की खोज से जुड़े मशहूर क्षणों को फिर से जी सकते हैं या आने वाले रोमांचक पलों का पूर्वावलोकन कर सकते हैं। इस अपडेट को सबसे पहले HotHardware द्वारा स्पॉट किया गया था।

आर्टेमिस I मिशन को 23 सितंबर से 27 सितंबर के बीच लॉन्च किए जाने की उम्‍मीद है। इस बीच, 26 सितंबर को भी नासा एक बड़े मिशन को अंजाम देगा, जिसके तहत वह डार्ट (DART) (डबल एस्‍टरॉयड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट) स्‍पेसक्राफ्ट को एक एस्‍टरॉयड से टकराएगा। DART स्‍पेसक्राफ्ट जानबूझकर डिमोर्फोस में दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। डिमोर्फोस एक छोटा एस्‍टरॉयड उपग्रह है जिसे साल 2003 में खोजा गया था। यह एस्‍टरॉयड डिडिमोस का एक चंद्रमा है। 

डिमोर्फोस से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस पर गतिज प्रभाव तकनीक (kinetic impact technique) का परीक्षण दुनिया में पहली बार किया जा रहा है। इसके तहत स्‍पेसक्राफ्ट को एस्‍टरॉयड से टकराकर एस्‍टरॉयड को विक्षेपित किया जाएगा, ताकि पृथ्‍वी को सुरक्षित किया जा सके। 

जहां तक बात आर्टिमिस 1 मिशन की है, तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी अबतक दो नाकाम कोशिशें कर चुकी है। नासा के SLS रॉकेट में आई तकनीकी दिक्‍कतों की वजह से आर्टिमिस 1 मिशन काफी लेट हो गया है। इस मिशन के तहत नासा एक बार फ‍िर से चंद्रमा पर मिशन लॉन्‍च करने की शुरुआत करने जा रही है। उसका मकसद भविष्‍य में इंसान को लंबे वक्‍त के लिए चंद्रमा पर पहुंचाना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »