• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa ने अंतरिक्ष से लीं 5 हैरतंगेज फोटो, हिमालय, बहामास, रियाद और ये भी… देखें

Nasa ने अंतरिक्ष से लीं 5 हैरतंगेज फोटो, हिमालय, बहामास, रियाद और ये भी… देखें

यूजर्स इन तस्‍वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। अबतक 5.81 लाख लाइक्‍स नासा की तस्‍वीरों को मिले हैं।

Nasa ने अंतरिक्ष से लीं 5 हैरतंगेज फोटो, हिमालय, बहामास, रियाद और ये भी… देखें

Photo Credit: Nasa

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है।

ख़ास बातें
  • Nasa ने अंतरिक्ष से लीं 5 फोटोज
  • इनमें हिमालय की खूबसूरत रेंज नजर आती है
  • ब्रिटिश कोलंबियां के पहाड़ भी दिखाई दिए
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) हमारी पृथ्‍वी को अलग-अलग नजरिए से दिखाती रहती है। नासा की तस्‍वीरें स्‍पेस लवर्स के बीच खूब पसंद की जाती हैं। इन तस्‍वीरों को तमाम सैटेलाइट्स और इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की मदद से कैप्‍चर किया जाता है। हाल में नासा ने 5 तस्‍वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्‍ट किया है। इनमें हिमालय से लेकर बहामास, बोस्‍टन शहर, सऊदी अरब की राजधानी और ब्रि‍टिश कोलंबिया के बर्फीले पहाड़ों को देखा जा सकता है। यूजर्स इन तस्‍वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। अबतक 5.81 लाख लाइक्‍स नासा की तस्‍वीरों को मिले हैं।  
 

क्‍या है इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS)

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है। इसमें अमेरिका, रूस और उनके सहयोगी देशों के एस्‍ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोगों को पूरा करती है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। आईएसएस का कक्षीय पथ (orbital path) हमारी पृथ्‍वी की 90 फीसदी से ज्‍यादा आबादी कवर करता है। 
 

कहां की तस्‍वीर ली गई ISS से 

ISS जिस भी देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्‍वीरें लेता है। नासा ने 5 तस्‍वीरें शेयर की हैं। पहली तस्‍वीर में हिमालय के विहंगम नजारे को देखा जा सकता है। यह दुनिया की दो बड़ी ताकतों भारत और चीन के सीमा को भी दर्शाता है। हिमालय की रेंज में नेपाल और भूटान जैसे देश भी स्थित हैं। चीन वाले हिस्‍से में मानसरोवर झील मौजूद है। तस्‍वीर में बर्फीली हिमालयी रेंज को देखा जा सकता है। 
 


दूसरी तस्‍वीर में बहामास के साफ पानी को देखा जा सकता है, जिसमें बादल भी नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्‍वीर बोस्‍टन शहर में रात की शानदार नजारे को दर्शाती है। चौथी तस्‍वीर में सऊदी अरब के सबसे बड़े शहर और वहां राजधानी रियाद को देखा जा सकता है। वहीं, पांचवीं तस्‍वीर में ब्रि‍टिश कोलंबियां के बर्फ से ढके पहाड़ और अन्‍य इलाके नजर आ रहे हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »