• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • New Year 2024 in Space : अंतरिक्ष में एक दिन में 16 बार आया न्‍यू ईयर! क्‍यों हुआ ऐसा? जानें

New Year 2024 in Space : अंतरिक्ष में एक दिन में 16 बार आया न्‍यू ईयर! क्‍यों हुआ ऐसा? जानें

New Year 2024 in Space : स्‍पेस स्‍टेशन पर मौजूद 7 अंतरिक्ष यात्रियों ने 16 बार न्‍यू ईयर देखा!

New Year 2024 in Space : अंतरिक्ष में एक दिन में 16 बार आया न्‍यू ईयर! क्‍यों हुआ ऐसा? जानें

अंतरिक्ष यात्रियों के सामने 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है।

ख़ास बातें
  • स्‍पेस स्‍टेशन पर मौजूद 7 अंतरिक्ष यात्रियों ने 16 बार न्‍यू ईयर देखा
  • हर 45 मिनट में सूर्योदय देखते हैं अंतरिक्ष यात्री
  • 24 घंटे में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्‍त दिखाई देता है
विज्ञापन
New Year 2024 in Space : नए साल का आगाज हो गया है। रात जैसे ही घड़ी में 12 बजे, दुनिया नए साल के जश्‍न में डूब गई। लेकिन पृथ्‍वी से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में एक के बाद एक 16 बार नया साल देखा गया। यह अनोखी घटना धरती से 400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन यानी आईएसएस (ISS) पर हुई। स्‍पेस स्‍टेशन पर मौजूद 7 अंतरिक्ष यात्रियों ने 16 बार न्‍यू ईयर देखा! यह सब कैसे मुमकिन हुआ, आइए जानते हैं। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। यानी वहां रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों के सामने 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है।  
आईएसएस का कक्षीय पथ (orbital path) हमारी पृथ्‍वी की 90 फीसदी से ज्‍यादा आबादी कवर करता है, जिस वजह से वैज्ञानिकों को बार-बार नया साल एक्‍सपीरियंस करने का मौका मिलता है। हालांकि वह सेलिब्रेशन एक ही बार करते हैं। 
 

ISS पर कब मनाया जाता है न्‍यू ईयर 

ISS पर यूनिवर्सल कोऑर्डिनेटेड टाइम का पालन किया जाता है, जिसे ग्रीनविच मीन टाइम भी कहा जाता है। यह टाइम, सेंट्रल यूरोपियन टाइम से एक घंटा और भारत के समय से साढ़े पांच घंटा पीछे है। इस हिसाब से इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर भारतीय समय के अनुसार 1 जनवरी की सुबह 5.30 बजे नया साल सेलिब्रेट किया गया होगा। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी पर एक दिन में आमतौर पर 12 घंटे रोशनी और 12 घंटे अंधेरा होता है। वहीं स्‍पेस में अंतरिक्ष यात्रियों को 45 मिनट का दिन और फिर 45 मिनट का अंधेरा मिलता है। ऐसा लगातार 16 बार होता है। यही वजह है कि न्‍यू ईयर पर भी अंतरिक्ष यात्री 16 बार सूर्योदय देखते हैं। आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम हमेशा तैनात रहती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »