Nasa को आइडिया देकर आप जीत सकते हैं 5.5 लाख रुपये, यह है चैलेंज

पांच बेस्‍ड सबमिशन के पास 7,000 डॉलर की राशि शेयर करने का मौका है।

Nasa को आइडिया देकर आप जीत सकते हैं 5.5 लाख रुपये, यह है चैलेंज

इस स्‍टारशेड को नासा की कॉन्सेप्ट हाइब्रिड ऑब्‍जर्वेट्री के लिए बनाया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • NASA के इस चैलेंज को GrabCAD होस्‍ट कर रहा है
  • इसकी आखिरी तारीख 22 अगस्त है
  • बेस्‍ट 5 सबमिशन के लिए 7 हजार डॉलर की प्राइज मनी होगी
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपने कई प्रोजेक्‍ट्स में आम लोगों को भी शामिल करती है। अगर आपकी दिलचस्‍पी अंतरिक्ष विज्ञान में है, तो आप 7000 डॉलर यानी लगभग 5.59 लाख रुपये जीत सकते हैं। नासा अपने 'अल्ट्रालाइट स्टारशेड स्ट्रक्चरल डिजाइन चैलेंज' के एक हिस्‍से के रूप में एक हल्के स्टारशेड के निर्माण के लिए लोगों ने उनके आइडियाज मांग रही है। जानकारी के अनुसार पांच बेस्‍ड सबमिशन के पास 7,000 डॉलर की राशि शेयर करने का मौका है। इस स्‍टारशेड को नासा की कॉन्सेप्ट हाइब्रिड ऑब्‍जर्वेट्री के लिए बनाया जा रहा है। 

NASA के इस चैलेंज को GrabCAD होस्‍ट कर रहा है। अगर आप इसमें शामिल होना चाहते हैं तो आखिरी तारीख 22 अगस्त तक टास्‍क पूरा कर लें। लोगों के आइडियाज को इस बात पर परखा जाएगा कि वह प्रोजेक्‍ट के लिए कितने टिकाऊ और काम के हैं। बेस्‍ट 5 सबमिशन के लिए 7 हजार डॉलर की प्राइज मनी होगी। 

दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी पृथ्‍वी के बाहर जीवन के निशान ढूंढने के लिए कई मिशन तैयार कर रही है। अबतक वह कई मिशन लॉन्‍च भी कर चुकी है, लेकिन अंतरिक्ष में चुनौतियां बहुत हैं और नासा अपने मिशन को सफल बनाने के लिए हर तैयारी पूरी रखना चाहती है। स्‍टारशेड के जरिए अंतरिक्ष में वहां तक पहुंचने की तैयारी है, जहां इंसान अभी सिर्फ सोच रहा है। ऐसे में आपका आइडिया काम कर जाता है, तो यह एक बड़ी बात तो होगी ही, आप प्राइज मनी के हकदार भी बन जाएंगे। 

नासा की कॉन्‍सेप्‍ट ऑब्‍जर्वेट्री को HOEE (हाइब्रिड ऑब्‍जर्वेट्री फॉर अर्थ लाइक एक्‍सोप्‍लैनेट) भी कहा जा रहा है। इस ऑब्‍जर्वेट्री के लिए कई बड़े टेलीस्कोप को ग्रहों की खोज में लगाया जाएगा। साथ ही अंतरिक्ष में तैनात किए जाने वाले स्टारशेड की मदद से एक्सोप्लैनेट के तारों पर एक छाया डाली जाएगी। इस तरह वैज्ञानिक एक्‍सोप्‍लैनेट की सतह से टकराकर आने वाली रोशनी को देख पाएंगे, वह जान पाएंगे कि वहां आखिर है क्‍या। एक्‍सोप्‍लैनेट्स को जीवन की संभावना से भरे ग्रहों के तौर पर देखा जाता है। इन्‍हें एक्‍सोप्‍लैनेट इसलिए कहा जाता है, क्‍योंकि ये सूर्य की नहीं, बल्कि अन्‍य तारों की परिक्रमा करते हैं। 

अगर आपकी दिलचस्‍पी स्‍पेस साइंस में है, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। अपने आइडिया से नासा को इंप्रेस करके आप एक बड़ी प्राइज मनी के दावेदार बन सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »