• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • एलियंस हैं या नहीं? आ गई दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी की रिपोर्ट, क्‍या पता चला? जानें

एलियंस हैं या नहीं? आ गई दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी की रिपोर्ट, क्‍या पता चला? जानें

एक्‍सपर्ट्स का कहना है, उन्‍हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि UFO के लिए एलियंस जिम्‍मेदार थे।

एलियंस हैं या नहीं? आ गई दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी की रिपोर्ट, क्‍या पता चला? जानें

एक साल तक चली स्‍टडी में करीब एक लाख डॉलर का खर्च आया है। रिपोर्ट को वॉशिंगटन में Nasa के मुख्यालय में रिलीज किया गया।

ख़ास बातें
  • नासा ने यूएफओ को लेकर जारी की रिपोर्ट
  • एलियंस से कनेक्‍शन होने पर किया इनकार
  • एक साल पहले बनाई गई थी एक्‍सपर्ट की टीम
विज्ञापन
एलियंस, UFO और UAP जैसे मामलों पर दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) की रिपोर्ट आ गई है। पिछले साल एक इंडिपेंडेट कमिटी बनाई गई थी, जो अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स (UFOs) से जुड़े केसों की जांच करे। टीम में शामिल एक्‍सपर्ट्स का कहना है, उन्‍हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि UFO के लिए एलियंस जिम्‍मेदार थे। हालांकि नासा ने यह भी कहा कि वह ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं करती। इसका मतलब है कि नासा को भले ही कोई सबूत ना मिला हो, आसमान में दिखने वाले UFO का संबंध एलियंस से हो सकता है। 

गुरुवार को इस रिपोर्ट को पेश किया गया, जोकि 36 पेजों की है। रिपोर्ट में एलियंस को लेकर कोई निर्णायक सबूत (conclusive evidence) नहीं है। लेकिन यह बताया गया है कि नासा ऐसी घटनाओं की जांच में तकनीक और AI का इस्‍तेमाल कैसे कर सकती है। 

रिपोर्ट कहती है कि जिन UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) की जांच की गई, उन्‍हें एलियंस से जोड़ने की कोई वजह नहीं है। रिपोर्ट के आखिर में यह भी संभावना जताई गई है कि ऐसी चीजें हमारे सौर मंडल से होते हुए पृथ्‍वी तक पहुंची हो सकती हैं। 

एक साल तक चली स्‍टडी में करीब एक लाख डॉलर का खर्च आया है। रिपोर्ट को वॉशिंगटन में Nasa के मुख्यालय में रिलीज किया गया। UFO और एलियंस से जुड़ी सबसे ज्‍यादा खबरें अमेरिका से सामने आती हैं। अमेरिकी एयरफोर्स के कई बड़े अधिकारी और ग्राउंड ड्यूटी से जुड़े लोग यूएफओ को देखने की पुष्टि कर चुके हैं। ज्‍यादातर इसे एलियंस की मौजूदगी से जोड़ते हैं। यही वजह है कि आम अमेरिकी नागरिक भी एलियंस से जुड़ी घटनाओं पर यकीन करता है। 

पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍यों के सामने ऐसे सबूत पेश किए गए थे, जो UFO और एलियंस को लेकर बहुत कुछ कह रहे थे। इसी के बाद नासा ने इस पर स्‍टडी कराने का फैसला किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »