• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa में भी जॉब सेफ नहीं! 530 कर्मचारियों की छंटनी करेगी ‘जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी’

Nasa में भी जॉब सेफ नहीं! 530 कर्मचारियों की छंटनी करेगी ‘जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी’

Nasa Lay Off : साल 2024 के बजट को लेकर जारी अनिश्चितता और बजट में कमी को इसकी वजह बताया गया है।

Nasa में भी जॉब सेफ नहीं! 530 कर्मचारियों की छंटनी करेगी ‘जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी’

Photo Credit: Nasa

नासा जेपीएल ने पिछले महीने ही 100 कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स को निकाल दिया था। उनमें से कई मार्स सैंपल रिटर्न (MSR) पर काम कर रहे थे।

ख़ास बातें
  • नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी करेगी छंटनी
  • बजट में कमी को इसकी वजह बताया
  • 530 कर्मचारियों और 40 कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स को निकाला जाएगा
विज्ञापन
Nasa Lay Off : क्‍या नासा (Nasa) में भी जॉब सेफ नहीं है। नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) ने 530 कर्मचारियों यानी लगभग 8 फीसदी की छंटनी करने का ऐलान किया है। साल 2024 के बजट को लेकर जारी अनिश्चितता और बजट में कमी को इसकी वजह बताया गया है। एक बयान में कहा गया है कि मार्स सैंपल रिटर्न (MSR) के लिए खर्च में कटौती के कारण और लागत को कम करने की कोशिशों के बाद लगभग 530 कर्मचारियों और 40 कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स को निकाला जाएगा। 

गौरतलब है कि नासा ने साल 2030 तक मंगल ग्रह से उन सैंपलों को पृथ्‍वी पर लाने की योजना बनाई है, जिन्‍हें अभी लाल ग्रह पर कलेक्‍ट किया जा रहा है। नासा जेपीएल का कहना है कि हमें छंटनी का कठ‍िन फैसला करना पड़ रहा है क्‍योंकि नासा से कम बजट मिला है और अपकमिंग बजट को लेकर भी अनिश्‍च‍ितता है।   

नासा जेपीएल ने पिछले महीने ही 100 कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स को निकाल दिया था। उनमें से कई मार्स सैंपल रिटर्न (MSR) पर काम कर रहे थे। जेपीएल की डायरेक्‍टर लॉरी लेशिन ने पिछले महीने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि उन्‍होंने कर्मचारियों को छंटनी की संभावना के बारे में पहले ही बता दिया था। 

6 फरवरी को जेपीएल स्टाफ को दिए गए एक मेमो में लेशिन ने कहा कि नई भर्तियों पर रोक, मार्स सैंपल रिटर्न (MSR) में कटौती जैसे उपायों के बाद अब छंटनी पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्‍हाेंने यह भी कहा कि जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, वो वर्क फ्रॉम होम करेंगे, ताकि किसी तनाव में ना आएं। 

बीते दिनों, लेशिन ने कर्मचारियों को बताया था कि MSR मिशन इस साल 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,490 करोड़ रुपये) के बजट तक सीमित हो सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने कई और मिशनों के बजट पर कैंची चलाई है। सरकार से कम बजट सेंक्‍शन होने के बाद एजेंसी को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »