• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भयंकर ठंड और खराब सेंसर के साथ NASA के हेलीकॉप्‍टर ने मंगल ग्रह पर पूरी की 29वीं उड़ान

भयंकर ठंड और खराब सेंसर के साथ NASA के हेलीकॉप्‍टर ने मंगल ग्रह पर पूरी की 29वीं उड़ान

जेजेरो क्रेटर का तापमान रात में माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा रहा है। ऐसे में हेलीकॉप्‍टर को बचाने के लिए टीम रात में हेलीकॉप्टर को बंद कर दे रही है।

भयंकर ठंड और खराब सेंसर के साथ NASA के हेलीकॉप्‍टर ने मंगल ग्रह पर पूरी की 29वीं उड़ान

नासा का यह ड्रोन पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह पर पहुंचा था। इसने मंगल ग्रह पर तैनात पर्सवेरेंस रोवर के लिए एक स्काउट के रूप में काम किया है।

ख़ास बातें
  • 29वीं उड़ान में इस हेलीकॉप्‍टर ने 66.6 सेकंड में 179 मीटर की दूरी तय की
  • हेलीकॉप्‍टर ने 5.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से यात्रा की
  • इन्जनूअटी ने मंगल ग्रह पर उड़ान का रिकॉर्ड बनाया है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर जीवन के निशान ढूंढने का काम कर रहा है। कुछ समय पहले इसने वहां की विषम परिस्थितियों में 25वीं उड़ान भरी थी। नासा का यह ड्रोन नुमा हेलीकॉप्‍टर अब अपनी 29वीं उड़ान पूरी कर चुका है। यह उड़ान ग्रह पर बढ़ती ठंड के बीच पूरी हुई है, जिससे इस हेलीकॉप्‍टर के नेविगेशन सेंसर भी काम नहीं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 29वीं उड़ान में इस हेलीकॉप्‍टर ने 66.6 सेकंड में 179 मीटर की दूरी तय की और 5.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से यात्रा की। हालांकि इस मिशन से जुड़ी टीम का कहना है कि मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में हेलीकॉप्‍टर के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। तापमान में गिरावट इसके उपकरणों की मुश्किल बढ़ा रही है। 
हेलीकॉप्‍टर के लिए उसके नेव‍िगेशन सेंसर बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Ingenuity के नेविगेशन सेंसर लगभग एक सप्ताह पहले खराब हो गए थे। Ingenuity को इस ग्रह पर सिर्फ 5 फ्लाइट के लिए बनाया गया था, वह भी गर्मी के मौसम में। लेकिन नासा के इस हेलीकॉप्‍टर ने अपनी क्षमता से काफी ज्‍यादा हासिल किया है। जेजेरो क्रेटर का तापमान रात में माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा रहा है। ऐसे में हेलीकॉप्‍टर को बचाने के लिए टीम रात में हेलीकॉप्टर को बंद कर दे रही है। 

हालांकि इस प्रोसेस से बहुत ज्‍यादा फायदा देखने को नहीं मिल रहा। इस हेलीकॉप्‍टर में कई ऐसे कॉम्‍पोनेंट हैं, जिन्‍हें रात के तापमान से बचने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। इस ग्रह पर दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहता है। यह भी Ingenuity के कॉम्‍पोनेंट्स पर प्रेशर डाल रहा है। 

नासा का यह ड्रोन पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह पर पहुंचा था। इसने मंगल ग्रह पर तैनात पर्सवेरेंस रोवर के लिए एक स्काउट के रूप में काम किया है। पर्सवेरेंस रोवर वहां जीवन के सबूत तलाश रहा है और इसने कई खास तस्‍वीरें दुनिया को दिखाई हैं। हाल ही में इस हेलीकॉप्टर ने एक रिकॉर्ड बनाते हुए अब तक की सबसे तेज और दूर की उड़ान भी भरी थी।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »