NASA के एस्ट्रोनॉट्स ने खोजा अंतरिक्ष में 8 महीनों से गुम हुआ टमाटर

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर उगाया गया था। इनमें से एक टमाटर गुम हो गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2023 16:39 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर टमाटर उगाए गए थे
  • ISS पर मौजूद एक एस्ट्रोनॉट से टमाटर गुम हो गया था
  • अंतरिक्ष में एक टमाटर के गुम होने का मजाक बन गया था

इस वर्ष मार्च में इन टमाटरों की कटाई के बाद ISS के प्रत्येक एस्ट्रोनॉट को इनके सैम्पल दिए गए थे

अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के अभियानों से अंतरिक्ष के बारे में नई जानकारी मिलती रहती है। हालांकि, इस बार NASA के एस्ट्रोनॉट्स ने ऐसी चीज खोजी है जो मजाक लग सकती है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर कम साइज वाले टमाटरों को उगाया गया था। इनमें से एक टमाटर गुम हो गया था।  

Live Science की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष मार्च में इन टमाटरों की कटाई के बाद ISS के प्रत्येक एस्ट्रोनॉट को इनके सैम्पल दिए गए थे। NASA के एस्ट्रोनॉट Frank Rubio को मिले टमाटर को एक बैग में रखा गया था लेकिन उनके इसे चखने से पहले ही यह तैर कर दूर चला गया था। इस बारे में खुद Frank ने जानकारी दी थी। उन्होंने सितंबर में अप्रत्याशित तौर पर एक वर्ष बिताने के अवसर पर आयोजित एक लाइवस्ट्रीम इवेंट में कहा था, "मैंने उस चीज को खोजने में कई घंटे लगाए थे। मुझे विश्वास है कि वह टमाटर जरूर दिखेगा और मुझे सच साबित करेगा।" Frank को ISS पर छह महीने बिताने थे लेकिन रूस के Soyuz स्पेसक्राफ्ट में समस्या होने के कारण यह अवधि दोगुनी हो गई थी। 

ISS पर माइक्रोगेविटी के कारण चीजें आसानी से तैरकर दूर जा सकती हैं और उन्हें खोजना मुश्किल हो जाता है। अंतरिक्ष में एक टमाटर के गुम होने का मजाक बन गया था। हालांकि, इस टमाटर को खोज लिया गया है। ISS के 25 वर्ष पूरे होने पर इस सप्ताह आयोजित एक लाइवस्ट्रीम इवेंट में NASA की एस्ट्रोनॉट Jasmin Moghbeli ने कहा, "हमारे अच्छे दोस्त Frank Rubio को टमाटर खाने के लिए दोष दिया गया था। हालांकि, उन्हें निर्दोष कहा जा सकता है। हमने टमाटर को खोज लिया है।"  ISS का साइज एक बड़े घर जितना है और उस पर पिछले वर्षों से सामान को जमा किया जा रहा है। ऐसे में किसी चीज का गुम होना हैरत की बात नहीं है। 

Frank के अंतरिक्ष में लंबी अवधि बिताने के बाद घर लौटने के लगभग दो सप्ताह बाद संवाददातओं ने अक्टूबर में उनसे इसके बारे में पूछा था, इस पर उनका कहना था, "मैंने गुम हुए टमाटर को खोजने में कई घंटे लगाए थे लेकिन मुझे वह नहीं मिला। इसका कारण ज्यादा ह्युमिडिटी हो सकता है। इससे टमाटर की स्थिति ऐसी हो सकती है जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो जाए कि वह क्या चीज थी। मुझे उम्मीद है कि किसी चीज उसे खोज लिया जाएगा।" 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.