• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स ने 16 बार मनाया नया साल! जानें कैसे

400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स ने 16 बार मनाया नया साल! जानें कैसे

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में रहते हुए 16 बार सूरज को उदय और अस्त होते देखा।

400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स ने 16 बार मनाया नया साल! जानें कैसे

NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस में रहते हुए नए साल का स्वागत 16 बार किया।

ख़ास बातें
  • सुनीता ने 16 बार सूरज को उदय और अस्त होते देखा।
  • स्पेस स्टेशन एक दिन में पृथ्वी के लगभग 15.5 चक्कर पूरे करता है।
  • यह 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत स्पीड पर पृथ्वी के चारों ओर घूमता है
विज्ञापन
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी हुई हैं। अपने साथी क्रू मेंबर्स के साथ सुनीता ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में ही अपना नया साल मनाया। लेकिन एक बार नहीं बल्कि 16 बार! जी हां, सुनीता विलियम्स ने स्पेस में रहते हुए नए साल वाले दिन 16 बार सूरज को उदय और अस्त होते देखा। नए साल का स्वागत करने का यह अनोखा मौका सुनीता विलियम्स और उनके साथ रह रहे क्रू मेंबर्स को मिला। 

NASA अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह मौका किसी सपने से कम नहीं था। पृथ्वी पर मौजूद करोड़ों लोगों ने जहां एक ही बार नए साल का स्वागत किया, ISS में सुनीता विलियम्स ने यह 16 बार किया। स्पेस स्टेशन की ओर से X पर एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा था, '2024 का अंत अब होने जा रहा है, Exp 72 क्रू को यहां नए साल में प्रवेश करते हुए 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखने को मिलेंगे। यहां पर कक्षा के आउटपोस्ट से पिछले कुछ सालों में सूर्यास्त के कई फोटो लिए गए हैं।' 

सुनीता विलियम्स Expedition 72 मिशन की कमांडर हैं जिसमें उनके साथ स्पेस स्टेशन में साथी एलेक्सी ओविचिनिन, बुच विल्मोर, इवान वैगनर, डॉन पेटिट, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग भी शामिल हैं। दरअसल 16 सूर्योदय देखने का कारण ISS का पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाने से जुड़ा है। 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन एक दिन में पृथ्वी के लगभग 15.5 चक्कर पूरे करता है। यह 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत स्पीड पर पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। यह पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। स्पेस स्टेशन को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में 90 मिनट का समय लगता है। सुनीता विलियम्स इस मिशन के लिए Boeing Starliner स्पेस क्राफ्ट पर जून में रवाना हुई थीं। उन्हें 8 दिन बाद वापस लौटना था। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह मिशन लंबा होता चला गया। अब सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर मार्च 2025 में वापस करेंगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »