• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid से धरती को बचाते बचाते खुद मुसीबत बन गया Nasa का Neowise टेलिस्‍कोप, खींची आखिरी तस्‍वीर

Asteroid से धरती को बचाते-बचाते खुद मुसीबत बन गया Nasa का Neowise टेलिस्‍कोप, खींची आखिरी तस्‍वीर

NASA Neowise satellite : एस्‍टरॉयड की खोज करते-करते टेल‍िस्‍कोप पृथ्वी की कक्षा में बहुत नीचे चला गया, जिसके बाद नासा के इंजीनियरों को इसे खत्‍म करने का फैसला करना पड़ा।

Asteroid से धरती को बचाते-बचाते खुद मुसीबत बन गया Nasa का Neowise टेलिस्‍कोप, खींची आखिरी तस्‍वीर

Photo Credit: Nasa JPL

Neowise टेलिस्‍कोप ने अंतरिक्ष की आखिरी तस्‍वीर ली, जिसे नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने शेयर किया है।

ख़ास बातें
  • Neowise सैटेलाइट जल्‍द होगा पृथ्‍वी पर दुर्घटनाग्रस्‍त
  • 14 साल बाद खत्‍म हो रहा है टेलिस्‍कोप
  • हजारों एस्‍टरॉयड का पता लगाने के बाद मिशन पूरा
विज्ञापन
NASA Neowise satellite : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने साल 2009 में Neowise (वाइड-फील्‍ड इन्‍फ्रारेड सर्वे एक्‍सप्‍लोरर) टेलिस्‍कोप सैटेलाइट को लॉन्‍च किया था। लॉन्‍च के बाद से ही इसने हजारों एस्‍टरॉयड का पता लगाया, जो धरती के करीब आते थे। 14 साल से भी ज्‍यादा वक्‍त तक सर्विस देने के बाद अब यह टेलिस्‍कोप अपने अंत की ओर है और पृथ्‍वी के वायुमंडल में दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद खत्‍म हो जाएगा। एस्‍टरॉयड की खोज करते-करते टेल‍िस्‍कोप पृथ्वी की कक्षा में बहुत नीचे चला गया, जिसके बाद नासा के इंजीनियरों को इसे खत्‍म करने का फैसला करना पड़ा। 

बीते दिनों नासा के अधिकारियों ने जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) में एक मीटिंग की। इस दौरान टेलिस्‍कोप को कमांड दी गई कि वह अपने ट्रांसमीटर को बंद कर दे। वैज्ञानिक इसके सभी डेटा को स्‍टोर कर रहे हैं, ताकि इसके सभी कामों को संरक्षित रखा जा सके। 

खास बात है कि यह मिशन सिर्फ 10 महीनों के लिए प्‍लान किया गया था, लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद Neowise लगातार एस्‍टरॉयड का पता लगाता रहा और नासा को 14 साल से ज्‍यादा वक्‍त तक इसने सर्विस दी। 2009 में लॉन्चिंग के वक्‍त इसका नाम WISE यानी वाइड-फील्‍ड इन्‍फ्रारेड सर्वे एक्‍सप्‍लोरर था। तब इसका मकसद आसमान में इन्‍फ्रारेड को स्‍कैन करना था। 

हाल ही में इसने अं‍तरिक्ष की अपनी आखिरी तस्‍वीर ली और हाइबरनेशन मोड में चला गया। अब यह पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इस साल के आखिर तक या 2025 की शुरुआत में यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करके जल जाएगा। पृथ्‍वी पर इसकी दोबारा एंट्री की तारीख नासा ने अभी नहीं बताई है। 
 

कौन लेगा Neowise की जगह? 

नासा ने NEOWISE के ऑप्‍शन के रूप में NEO Surveyor (नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट सर्वेयर टेलीस्‍कोप) को चुना है। इस टेलीस्‍कोप को साल 2027 तक स्‍पेस में भेजने की तैयारी है। यह टेलीस्‍कोप भी पृथ्‍वी के नजदीक आने वाले उन ऑब्‍जेक्‍ट्स का पता लगाएगा, जो हमारे ग्रह के लिए खतरा बन सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »