• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 14 साल तक धरती को ‘एस्‍टरॉयड’ से बचाने वाला NEOWISE मिशन हो रहा खत्‍म, अब कौन करेगा हमारी सुरक्षा? जानें

14 साल तक धरती को ‘एस्‍टरॉयड’ से बचाने वाला NEOWISE मिशन हो रहा खत्‍म, अब कौन करेगा हमारी सुरक्षा? जानें

Nasa NEOWISE Mission : इतने वर्षों में NEOWISE टेलीस्‍कोप पृथ्‍वी की निचली कक्षा में रहा। इसने हमारे सौरमंडल में 44 हजार से ज्‍यादा ऑब्‍जेक्‍ट्स का पता लगाया।

14 साल तक धरती को ‘एस्‍टरॉयड’ से बचाने वाला NEOWISE मिशन हो रहा खत्‍म, अब कौन करेगा हमारी सुरक्षा? जानें

NEOWISE के विकल्‍प के तौर पर नासा ने NEO Surveyor यानी नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट सर्वेयर टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च करने की योजना बनाई है।

ख़ास बातें
  • Nasa का नियोवाइज मिशन अब खत्‍म हो रहा
  • 14 साल से स्‍पेस में मौजूद है यह टेलीस्‍कोप
  • 44 हजार से ज्‍यादा ऑब्‍जेक्‍ट्स का पता लगा चुका
विज्ञापन
Nasa NEOWISE Mission : स्‍पेस एजेंसियों के लिए कई अंतरिक्ष मिशन यादगार बन जाते हैं। 14 साल से ज्‍यादा वक्‍त तक अंतरिक्ष में रहकर खोज करने वाला नासा (Nasa) का NEOWISE मिशन अब खत्‍म हो रहा है। NEOWISE का पूरा नाम नियर-अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट वाइड-फील्‍ड इन्‍फ्रारेड सर्वे एक्‍सप्‍लोरर है। साल 2009 में लॉन्‍च हुआ मिशन 31 जुलाई को पूरा हो जाएगा। इतने वर्षों में NEOWISE टेलीस्‍कोप पृथ्‍वी की निचली कक्षा में रहा। इसने हमारे सौरमंडल में 44 हजार से ज्‍यादा ऑब्‍जेक्‍ट्स का पता लगाया। टेलीस्‍कोप ने 3000 से ज्‍यादा नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट जैसे- एस्‍टरॉयड आदि का भी सर्वे किया और उनमें से 215 को खोजा।  

NEOWISE के विकल्‍प के तौर पर नासा ने NEO Surveyor यानी नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट सर्वेयर टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च करने की योजना बनाई है, जिसे साल 2027 तक स्‍पेस में भेजने की तैयारी है। यह टेलीस्‍कोप भी पृथ्‍वी के नजदीक आने वाले उन ऑब्‍जेक्‍ट्स का पता लगाएगी, जो हमारे ग्रह के लिए खतरा बन सकते हैं। 

एस्‍टरॉयड, मीटरॉयड आदि का पता लगाने के लिए दुनियाभर में टेलीस्‍कोप स्‍थापित किए गए हैं। साथ ही अंतरिक्ष से भी कई टेलीस्‍कोप यही काम करते हैं। बीते 14 साल से NEOWISE मिशन हमारे ग्रह को बाहरी खतरों से बचाने में लगा हुआ है। शुरुआत में इस मिशन को कम वक्‍त के लिए तैयार किया गया था, लेकिन स्‍पेस में पहुंचने के बाद इसने काफी सटीक रिजल्‍ट दिए और वैज्ञानिक इसका इस्‍तेमाल करते चले गए। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पृथ्‍वी के करीब छुपी हुई चीजों की पहचान करने के लिए नासा ने नई तकनीक डेवलप की है। तकनीक डेवलप करने में NEOWISE से मिले डेटा ने अहम भूमिका निभाई। इस टेलीस्‍कोप को ‘छुट्टी' देकर नासा नए टेलीस्‍कोप के साथ स्‍पेस को टटोलना शुरू करेगी। इसके अलावा, सोलर मैक्सिमम यानी सूर्य में होने वाली गतिविध‍ियां जिस तेजी से बढ़ी हैं, उसमें  NEOWISE बहुत उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा। नतीजनत नासा को एक नए टेलीस्‍कोप की जरूरत है। 

रिपोर्ट के अनुसार, 31 जुलाई को NEOWISE टेलीस्‍कोप का स्‍पेसक्राफ्ट हाइबरनेशन मोड में चला जाएगा। फ‍िर यह धीरे-धीरे पृथ्‍वी की ओर आना  शुरू करेगा और इस साल के आखिर तक या 2025 की शुरुआत में यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करके जल जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »