चंद्रमा से कैसी दिखती है पृथ्‍वी? सामने आया वीड‍ियो, आप भी देखें

Nasa Artemis 1 : ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के पास से उड़ान भरते हुए पृथ्‍वी को अपने हाई रेजॉलूशन कैमरा में कैद किया। ऐसा नजारा शायद ही देखने को मिला हो, जिसमें चंद्रमा से पृथ्‍वी को देखा जाए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा से पृथ्‍वी का दिलचस्‍प नजारा सामने आया है
  • ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने यह वीडियो रिकॉर्ड करके भेजा है
  • चंद्रमा से जुड़ी खोज करने गया है यह स्‍पेसक्राफ्ट

Nasa Artemis 1 : नासा ने यह भी संभावना जताई है कि इस दशक के अंत तक इंसान चंद्रमा पर लंबे समय के लिए रहने लगेगा।

नासा (Nasa) का आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। 16 नवंबर को लॉन्‍च हुए इस मिशन ने अब अपनी ‘ताकत' दिखाना शुरू कर दिया है। SLS रॉकेट पर सवार होकर चांद को टटोलने निकले ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion Spacecraft) ने बेहद शानदार वीडियो भेजा है। इस वीडियो में चंद्रमा से पृथ्‍वी से को देखा जा सकता है। ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के पास से उड़ान भरते हुए पृथ्‍वी को अपने हाई रेजॉलूशन कैमरा में कैद किया। ऐसा नजारा शायद ही देखने को मिला हो, जिसमें चंद्रमा से पृथ्‍वी को देखा जाए।   

रिपोर्टों के अनुसार, 21 नवंबर को इस स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के पास पहुंचकर अपना इंजन स्‍टार्ट किया। नासा ने इंजन बर्न को लाइव दिखाया साथ ही चंद्रमा के पास उड़ते हुए ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट की फुटेज को भी लाइवस्‍ट्रीम किया। नासा प्रवक्ता सैंड्रा जोन्स ने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट की चंद्रमा के पास उड़ान की लाइव कवरेज पर कहा कि आप पृथ्वी को देख रहे हैं, आप घर देख रहे हैं। आप उस छवि में खुद को यानी पृथ्‍वी को देख रहे हैं। 
Advertisement



ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने जब यह फुटेज भेजा, तब वह पृथ्वी से 373,000 किलोमीटर दूर था। यह सब स्‍पेसक्राफ्ट में लगे हाई रेजॉलूशन कैमरों की वजह से मुमकिन हुआ। शायद पहली बार चंद्रमा से पृथ्‍वी को इस अंदाज में देखा गया होगा। बताया जाता है कि ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के बेहद नजदीक से उड़ान भरी। इसने चंद्रमा की सतह को 81 मील के दायरे से क्रॉस किया। इस स्‍पेसक्राफ्ट में कोई अंतरिक्ष यात्री मौजूद नहीं है। 
Advertisement

नासा ने यह भी संभावना जताई है कि इस दशक के अंत तक इंसान चंद्रमा पर लंबे समय के लिए रहने लगेगा। हॉवर्ड हू ने कहा कि आर्टेमिस मिशन हमें एक स्थायी प्‍लेटफॉर्म और ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम में सक्षम बनाता है। यह हमें सीखने की अनुमति देता है कि उस डीप स्‍पेस एनवायरनमेंट में कैसे काम किया जाए। हॉवर्ड हू ने कहा कि हम चंद्रमा पर एक स्‍थायी कार्यक्रम की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्‍होंने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट की ओर इशारा करते हुए कहा कि यही वह वीकल होगा जो इंसान को दोबारा चांद पर ले जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.