साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। ऐसा संयोग 18 साल के बाद आया है।
Photo Credit: NASA
साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है।
सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण के लिए तैयार हो जाइए! जी हां, इसी महीने दुनिया को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी देखने को मिलेगा। भारत में इसे लेकर बहुत उत्सुकता होगी क्योंकि यह एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जब सावन में ही सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण देखने को मिल रहा है। अमावस में सूर्य पर ग्रहण लगा, और पूर्णिमा के दिन चादं पर ग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानते हैं यह आखिरी चंद्र ग्रहण कैसे है खास, किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में क्या होगा समय?
चंद्र ग्रहण 2026
साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। ऐसा संयोग 18 साल के बाद आया है जब श्रावण मास में दो ग्रहण पड़ रहे हैं। इससे पहले 2008 में ऐसा संयोग बना था। अब 2026 में फिर से दोनों ग्रहण एक ही माह के अंदर होने जा रहे हैं। 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
किस दिन और कितने बजे लगेगा 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। रोचक बात यह है कि उसी दिन भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार भी पड़ रहा है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। यह 11 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
भारत में दिखेगा ग्रहण?
इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकि भारत में उस वक्त सुबह का समय होगा इसलिए चांद पर ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि दुनिया के कई हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसमें उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई क्षेत्र शामिल होंगे। भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा जिस कारण यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
कैसे लगता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है जब चांद पर ग्रहण लगता है, यानी किसी खगोलीय पिंड की छाया जब चांद पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण में जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम