Nasa Artemis मिशन : साल के सबसे बड़े स्‍पेस लॉन्‍च में 5 दिन बाकी, एक बार फ‍िर चांद पर जाएगा अमेरिका, जानें बड़ी बातें

मिशन की शुरुआत 29 अगस्त को होने वाली है। इसकी जिम्‍मेदारी नासा के कंधों पर है। मिशन को सफल बनाने के लिए एजेंसी अबतक के सबसे पावरफुल रॉकेट स्‍पेस लॉन्‍च सिस्‍टम (SLS) को इस्‍तेमाल करने जा रही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • आर्टेमिस मिशन की शुरुआत 29 अगस्त को होने वाली है
  • मिशन से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं
  • यह एक बार फ‍िर इंसान को चांद पर भेजने के मिशन की शुरुआत है

मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39बी से लॉन्च किया जाना है। भारतीय समय के हिसाब से शाम 6 बजे के आसपास रॉकेट को लॉन्‍च किया जाएगा।

Photo Credit: BBC

अमेरिका दुनिया का पहला देश है, जिसने इंसान को चांद पर उतारा था। वर्षों बाद एक बार फ‍िर से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) मून मिशन की शुरुआत करने जा रही है। इसका नाम आर्टिमिस (Artemis) मिशन है, जिसकी चर्चा हम कई बार खबरों में कर चुके हैं। आर्टिमिस 1 (Artemis I) मिशन अपने लॉन्‍च से सिर्फ 5 दिन दूर है। हालांकि आर्टिमिस 1 मिशन के तहत इंसान को चांद पर नहीं भेजा जाएगा, लेकिन यह भविष्‍य के आर्टिमिस मिशनों की रूपरेखा तैयार करेगा और तब एक बार फ‍िर से नासा, इंसान को चांद पर उतारेगी। इसे 2022 का सबसे बड़ा स्‍पेस मिशन भी कहा जा रहा है। आइए जानते हैं आर्टिमिस 1 मिशन से जुड़ी जरूरी बातें।    
 

29 अगस्‍त को लॉन्चिंग, देख सकेंगे लाइव स्‍ट्रीम

आर्टेमिस मिशन की शुरुआत 29 अगस्त को होने वाली है। मिशन की जिम्‍मेदारी नासा के कंधों पर है। इसे सफल बनाने के लिए एजेंसी अबतक के सबसे पावरफुल रॉकेट स्‍पेस लॉन्‍च सिस्‍टम (SLS) को इस्‍तेमाल करने जा रही है। मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39बी से लॉन्च किया जाना है। भारतीय समय के हिसाब से शाम 6 बजे के आसपास रॉकेट को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च को कई प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लोग नासा के ऑफ‍िशियल  YouTube, ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पेजों को देख सकते हैं।
Advertisement
 

हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी रहेंगे मौजूद!

यह लॉन्‍च नासा के लिए बेहद अहम है। माना जा रहा है कि लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए हॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रिस इवांस, केके पामर और जैक ब्लैक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस मिशन का मकसद इंसान को एक बार फिर से चंद्रमा पर भेजना है। हालांकि यह अभी नहीं होगा। इस मिशन की सफलता को देखते हुए आगे आने वाले मिशनों में इंसानों को चांद पर भेजा जाएगा। इसके अलावा नासा अब चंद्रमा पर लंबे समय के लिए रुकना चाहती है। एजेंसी की तैयारी आने वाले वक्‍त में चांद से मंगल की यात्रा को पूरा करना है। 
 

तो क्‍या खाली रवान होगा ओरियन कैप्‍सूल?

आर्टिमिस 1 मिशन के तहत SLS रॉकेट पर ओरियन एस्‍ट्रोनॉट कैप्‍सूल होगा, जो चंद्रमा का सफर पूरा करेगा। लेकिन सवाल यह है कि जब इस मिशन में इंसान नहीं होगा, तो क्‍या ओरियन कैप्‍सूल को खाली भेजा जाएगा। ऐसा नहीं है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि ओरियन कैप्‍सूल के साथ कुछ खास चीजों जैसे- खिलौनों, पुतलों और यहां तक ​​कि एमेजॉन एलेक्‍सा को भी चांद पर भेजा जाएगा। करीब 42 दिन बाद यह कैप्‍सूल पृथ्‍वी पर वापस लौटेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.